फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Construction of interlocking road started in Hadha village

Deoria News: हड़हा गांव में शुरू हो गया इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण

Sun, 06 Aug 2023 11:23 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Aug 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Construction of interlocking road started in Hadha village
हड़हा में सड़क बनाने में लगे मजदूर
आनन-फानन गिरने लगी ईंट, बिना सड़क बनाए 4.30 लाख के भुगतान का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर,एकौना। बिना सड़क बनाए 4.30 लाख रुपये का भुगतान लेकर मस्त लोगों का हकीकत सामने आने के बाद हौसला पस्त हो गया है। हड़हा गांव में इंटलॉकिंग सड़क के निर्माण में गोलमाल करने की खबर प्रकाशित होने के बाद रविवार को हड़कंप मच गया। आनन-फानन सुबह 10 बजे से सड़क का निर्माण शुरू कर दिया गया। सड़क बनाने के लिए करीब 50 मजदूर तेजी से काम कर रहे हैं। सड़क पर सीमेंट की ईंट और टूकड़ा ईंट गिरा दी गई है। गांव वालों का कहना है कि ब्लाॅक के अधिकारियों ने रातभर में सड़क का निर्माण पूरा कराने का निर्देश दिया है।

रविवार को अमर उजाला के अंक में कागज में बनी सड़क, कर दिया 4.30 लाख रुपये का भुगतान शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद विकास विभाग के अधिकारी हरकत में आ गए। हड़हा गांव में इंटरलॉकिंग सड़क बनाने के नाम पर 4.30 लाख का भुगतान ले लिया गया था। यहां रामधारी के घर से शिवचंद के घर तक इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण मनरेगा से कागज में कराकर भुगतान ले लिया गया। जबकि मौके पर कोई काम नहीं हुआ है। सड़क पर पुराना खड़ंजा है, जो कई जगह घंस गया है। अमर उजाला ने सड़क निर्माण की जमीनी हकीकत जानने के लिए गांव का दौरा किया। वहां ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के नाम पर हुई धनउगाही का विरोध किया। अखबार में खबर प्रकाशित होने के बाद जिम्मेदार अधिकारी सख्ते में आ गए। जिन अधिकारियों को भुगतान करने से पहले भौतक सत्यापन करना था, उन्हें जब अपनी गलती का एहसास हुआ तो ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी पर फौरन सड़क बनाने का दबाव बनाने लगे। रविवार को हड़हा गांव में सुबह से ही युद्ध स्तर पर सड़क निर्माण का कार्य शुरू हो गया। इस बाबत बीडीओ तारकेश्वर तिवारी ने कहा कि वह सोमवार को सड़क निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। बिना निर्माण कार्य पूरा कराए भुगतान लेने वाली फर्म के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed