फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Constable's family members said - son cannot commit suicide

Deoria News: सिपाही के घरवाले बोले- आत्महत्या नहीं कर सकता बेटा

Sat, 21 Oct 2023 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 21 Oct 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Constable's family members said - son cannot commit suicide
देवरिया। बीआरडीपीजी कॉलेज के पास रेलवे ट्रैक पर मृत मिले सिपाही सूरज सिंह के परिवारवालों ने उसकी पत्नी और परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सिपाही के पिता प्रमोद सिंह का आरोप है कि बहू और उसके परिजन धमकी दे रहे थे। इससे वह काफी परेशान था। उन्होंने कहा कि मेरा बेटा आत्महत्या नहीं कर सकता था।
विज्ञापन

शनिवार की शाम पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने आरोप लगाया कि सूरज के ससुराल के लोग उसे काफी प्रताड़ित करते थे। उसका साला दरोगा है। पत्नी भी धमकी देती थी। इससे वह काफी परेशान था। वह रेल ट्रैक पर कैसे गया इसकी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन

20 दिन पहले तकरार के बाद मायके चली गई पत्नी
सिपाही सूरज पत्नी के साथ पुरवा में एक व्यक्ति के मकान में किराए का कमरा लेकर रहते थे। पुलिस के अनुसार 20 दिन पहले किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया था। पत्नी ने मारपीट की बात अपने भाई को बताई थी। इस पर सिपाही के साले ने कोतवाली पुलिस को जानकारी दी। मौके पर एक दरोगा और दो सिपाही पहुंचे। दोनों को समझाकर पुलिस लौट गई। पर, दूसरे दिन फिर से विवाद हुआ तो पत्नी मायके चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीयर की दुकान पर मारपीट में लगी थी गंभीर चोट
देवरिया। मेडिकल कॉलेज पहुंचाने वाले दोनों साथियों ने बताया कि मारपीट के दौरान सूरज को गंभीर चोटें आई थीं। इस कारण उसकी तबीयत खराब हो गई और इलाज कराना पड़ा था। उधर, सिपाही के घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरों को कोतवाली पुलिस ने देखा तो पता चला है कि सूरज शुक्रवार की रात 11.27 बजे कमरे से बाहर निकला था। वहीं, सीओ श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई है। इसमें सिपाही आते-जाते दिखाई दे रहा है। बीयर की दुकान पर किससे मारपीट हुई इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed