{"_id":"647f779b110e6b52f90ffad4","slug":"constable-cheated-five-lakhs-in-the-name-of-getting-job-of-ssb-constable-deoria-news-c-7-1-gkp1010-196751-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: एसएसबी कांस्टेबल की नौकरी दिलाने के नाम पर सिपाही ने ठगे पांच लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: एसएसबी कांस्टेबल की नौकरी दिलाने के नाम पर सिपाही ने ठगे पांच लाख
विज्ञापन
तरकुलवा थाना क्षेत्र के कनकपुरा गांव निवासी संदीप शर्मा हुए ठगी का शिकार
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। एसएसबी कांस्टेबल की नौकरी दिलवाने के नाम पर एक सिपाही ने युवक से पांच लाख लेकर फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया। युवक ने नौकरी ज्वाइन की, लेकिन वेरिफिकेशन के समय फ्राॅड का पता चला और युवक नौकरी से निकाल दिया गया। जब वह घर आया और पैसा मांगने आरोपी सिपाही के घर गया तो सिपाही, उसके पिता और बड़े भाई ने युवक से गाली-गलौज की। साथ ही मारने-पीटने की धमकी देकर भगा दिया। पीड़ित युवक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
तरकुलवा थाना क्षेत्र के कनकपुरा गांव निवासी संदीप शर्मा पुत्र ध्रुप शर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति पैरा मिलिट्री में सिपाही के पद पर कार्यरत है। 2018 में उसने अर्द्ध सैनिक बल में भर्ती कराने के लिए मुझसे पांच लाख दस हजार रुपये की मांग की। साथ ही उसने नागालैंड, असम और अन्य राज्यों का निवास प्रमाणपत्र बनवा कर भर्ती करवाने की बात कहकर मुझसे पहले कागजात बनवाने के नाम पर तीस हजार ले लिए। इसके बाद जब भर्ती प्रक्रिया पूरी हुई, रिजल्ट आया और ट्रेनिंग में जाना हुआ तो चार लाख साठ हजार रुपये ले लिए। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि ट्रेनिंग के दौरान वेरिफिकेशन के समय मेरा निवास प्रमाणपत्र फर्जी पाया गया। जिसके चलते मुझे नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया। घर वापस आकर जब मैंने सिपाही से पैसा मांगा तो कई बार दौड़ने के बाद उसने तीन लाख रुपये वापस किए। शेष पैसे वापस देने के नाम पर वह हीलाहवाली करने लगा। युवक ने बताया है कि 4 जून को जब मैं अपना बाकी का पैसा मांगने सिपाही के घर गया तो उसके पिता और बड़े भाई ने मुझे गाली-गलौज और मारने-पीटने की धमकी देकर भगा दिया। थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया है कि तहरीर मिली है। मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।