फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Connection disconnected during day officers arrived at night to investigate

Deoria News: दिन में कनेक्शन काटा, रात में जांच करने पहुंचे अधिकारी; हुई तकरार

Sat, 30 Dec 2023 05:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Updated Sat, 30 Dec 2023 05:35 PM IST
सार

बिजली निगम देवरिया अधीक्षण अभियंता जीसी यादव ने कहा कि रात में की गई क्रास चेकिंग में जिन बकायादारों का कनेक्शन जुड़ा मिला। उनका वीडियो बनाया गया और कनेक्शन काट दिया गया। ओटीएस कराने के बाद इनका कनेक्शन जोड़ दिया जाएगा। ऐसा नहीं करने पर इनके खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा।

विज्ञापन
Connection disconnected during day officers arrived at night to investigate
बिजली बिल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवरिया जिले में ओटीएस नहीं कराने वाले करीब एक हजार बकायादारों का बिजली कनेक्शन बृहस्पतिवार को दिन में अभियान चलाकर काटा गया था। बृहस्पतिवार की रात को अफसर क्रास चेकिंग करने पहुंचे तो 500 से अधिक उपभोक्ताओं ने कनेक्शन वापस जोड़वा लिया था। इस सभी का कनेक्शन दोबारा काटा गया और बकाया नहीं जमा करने पर केस दर्ज कराने की चेतावनी दी गई। इस दौरान कई जगह उपभोक्ताओं और जेई, एसडीओ व एक्सईएन के बीच तकरार भी हुई। भटवलिया में बात बढ़ने पर पुलिस बुलानी पड़ी, इसके बाद मामला शांत हुआ।

विज्ञापन


जिले के 4.01 लाख उपभोक्ताओं पर करीब 756 करोड़ बिजली बिल बकाया है। इसमें एक लाख उपभोक्ताओं की सूची बड़े बकायादारों की बनी है। डेढ़ माह से चल रहे ओटीएस योजना के तहत छूट के बावजूद बकायेदार बिल जमा करने में रूचि नहीं दिखा रहे हैं। बृहस्पतिवार को दिन में बिजली निगम की ओर से अभियान चलाकर ओटीएस नहीं कराने वाले करीब एक हजार लोगों का कनेक्शन काटा गया था।
विज्ञापन


फिर रात को बिजली निगम के अफसर क्रास चेकिंग के लिए निकले तो 500 से अधिक लोगों का बिजली कनेक्शन जुड़ा हुआ मिला। शहर के राघव नगर, भटवलिया, साकेत नगर, लकड़ी हट्टा, न्यू कॉलोनी में बिजली निगम टीम और उपभोक्ताओं के बीच बहस हुई। भटवलिया में उपभोक्ता निगम के कर्मचारियों पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए उत्तेजित हुए तो जेई को पुलिस बुलानी पड़ी। आधी रात तक यह अभियान चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली निगम का जोर 31 दिसंबर तक अधिक से अधिक बिजली बिल बकाए की वसूली पर है। सबसे खराब प्रगति सलेमपुर डिवीजन का है, जहां के एक्सईएन इसीकी वजह से निलंबित भी हो चुके हैं।

 

बिल की गड़बड़ी में सुधार नहीं कर रहा विभाग
ओटीएस नहीं कराने वाले उपभोक्ता सोंदा के अजय दुबे, पचौहा गांव निवासी जितेंद्र मिश्रा, अशोक मिश्रा, विजय शंकर सिंह दोगड़ा ने बताया कि बिजली का बिजल जमा करने के बाद भी अधिक आ गया है। सुधार कराने के लिए बीस दिनों से एसडीओ कार्यालय का चक्कर लगाया जा रहा है। लेकिन अभी तक गड़बड़ी में सुधार नहीं किया जा सका है। जेई अधिक आए हुए बिजली बिल पर ही ओटीएस कराने के लिए कह रहे हैं, जो गलत है। ग्रामीण और शहर के करीब 50 से 60 उपभोक्ता हर रोज बिजली बिल में गड़बड़ी की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। लेकिन समाधान नहीं हो रहा।

बिजली निगम देवरिया अधीक्षण अभियंता जीसी यादव ने कहा कि रात में की गई क्रास चेकिंग में जिन बकायादारों का कनेक्शन जुड़ा मिला। उनका वीडियो बनाया गया और कनेक्शन काट दिया गया। ओटीएस कराने के बाद इनका कनेक्शन जोड़ दिया जाएगा। ऐसा नहीं करने पर इनके खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा। बिजली बिल में जो भी गड़बड़ी है। शिकायत आने पर उसमे सुधार कराया जा रहा है। 31 दिसंबर तक बकाया बिल जमा कराने का प्रयास किया जा रहा है।

 

फाल्ट की वजह से 150 गांवों में 10 घंटे गुल रही बिजली
खुखुंदू के मंगरईची और लक्ष्मीपुर के पास हाइटेंशन तार में फाल्ट आने से 150 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शुक्रवार को भोर में चार बजे हुए फाल्ट को ढूंढने में लाइनमैनों को दस घंटे लग गए। खराबी को ठीक कर दिन में दो बजे आपूर्ति बहाल की गई। बिजली उपकेंद्र बैदौली और सोनबरसा फीडर में शुक्रवार को भोर में अचानक फाल्ट की वजह से आपूर्ति दोनों फीडर ब्रेक डाउन हो गया।

इसकी वजह से 150 गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। इस बीच सोनबरसा,टेकनपुरा,बहोर, शेरवां बभनौली,चतुरी, छोटी रार, बड़ी रार, लक्ष्मीपुर,बीरपुर मिश्र, मरहवां, सोनखरिका, खुखुंदू, जैतपुरा, खजुरी,मंगरईची,पड़री झिल्लीपार, बरसात,एकडंगा,बदौली अन्य गांवों के उपभोक्ता परेशान रहे। जेई उमेश चंद ने बताया कि कोहरा पड़ने से फाल्ट की समस्या उत्पन्न हुई है। फाल्ट ठीक कर आपूर्ति बहाल कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed