फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Congressmen welcomed the newly appointed district president

Deoria News: नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का कांग्रेसियों ने किया स्वागत

Sat, 22 Mar 2025 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 22 Mar 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Congressmen welcomed the newly appointed district president
देवरिया। महीनों के इंतजार के बाद कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व ने जनपद के रामपुर कारखाना विकास क्षेत्र के परसिया मल्ल निवासी युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल रोशन को जनपद में कांग्रेस की कमान सौंपी है। शुक्रवार को उनके पैतृक गांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विजयशेखर मल्ल रोशन ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। कांग्रेस के नीतियों व सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करूंगा। भाजपा के कुशासन के खिलाफ कांग्रेस जनों के साथ आवाज बुलंद कर जनता को न्याय दिलाने का कार्य करूँगा। जिले के एक एक कार्यकर्ता का उचित सम्मान करते हुए संगठन को नई ऊर्जा के साथ गति प्रदान करने का काम निश्चित तौर पर करेंगे। स्वागत करने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह राकेश, मुकुंद भास्कर मणि त्रिपाठी, जयदीप त्रिपाठी, भरत मणि त्रिपाठी, रविंद्र मल्ल, आलोक त्रिपाठी राजन, शिवशंकर सिंह, मानवेंद्र तिवारी, धर्मेंद्र पांडेय, विनोद दूबे, संदीप पांडेय, कमलेश मिश्र टुन्नू, गोविंद मिश्र, अशोक गौंड़, अंकुर भारती, वासुदेव तिवारी, शेषनाथ गौंड़ आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष व शहर अध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेसियों में खुशी

-विजयशेखर मल्ल रोशन को कांग्रेस जिलाध्यक्ष व मिर्जा खुर्शीद अहमद को शहर अध्यक्ष नियुक्त होने पर दी बधाई



संवाद न्यूज एजेंसी

सलेमपुर। शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर कांग्रेस नेता विजयशेखर मल्ल रोशन को जिलाध्यक्ष व मिर्जा खुर्शीद अहमद को देवरिया शहर अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर कार्यकर्ताओं ने कार्यालय में खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




निवर्तमान जिला महासचिव डॉ. धर्मेंद्र पांडेय ने कहा कि विजयशेखर मल्ल रोशन के नेतृत्व में कांग्रेस नई ऊर्जा के साथ पूरे जनपद में अपना परचम लहराएगी। कांग्रेस में ही कर्मठ और निष्ठावान कार्यकर्ताओं का सम्मान है। निवर्तमान जिला महासचिव वशिष्ठ मोदनवाल ने कहा कि इस मनोनयन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार हुआ है। बैठक को युवा कांग्रेस सोशल मीडिया के स्टेट कोआर्डिनेटर सत्यम पांडेय, वजीर अहमद, रामविलास तिवारी, बदरे आलम, इस्लाम खान, मनोज सिंह अमेठिया, मोहन प्रसाद, परमानंद प्रसाद, सूच्चन खान, मोहम्मद आलमगीर, गुलरेज,मनीष रजक, रोहित यादव, राहुल मिश्र, सुरेंद्र यादव, विपिन पांडेय, मायाशंकर यादव, विकास पति त्रिपाठी, बब्बन कुशवाहा, शमशुल आजम, धर्मेश पांडेय, लालू पटेल, काशीनाथ मिश्र, विजय राजभर, डॉ. परवेज लारी आदि ने संबोधित किया।

विजय शेखर बने कांग्रेस जिलाध्यक्ष, हर्ष

फोटो समाचार-21डीईओ 140
संवाद न्यूज एजेंसी

बरहज। नगर के लाजपत भवन स्थित कैंप कार्यालय पर शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। विजय शेखर मल्ल को जिलाध्यक्ष बनने पर बधाई दी गई। वरिष्ठ कार्यकर्ता जयराम उपाध्याय और नगर अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल के नेतृत्व में आवश्यक बैठक की गई। मौके पर रविप्रकाश तिवारी, राधारमण पांडेय, अमरेश सिंह, भोला तिवारी, रामप्रवेश, रवींद्र तिवारी, पोतन सोनकर, मनोज राव, रामानंद सोनकर, राजेश मद्धेशिया, राजेंद्र यादव, धर्मेंद्र पांडेय, जफर आलम, दिनेश उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed