फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Congress workers took out Bharat Jodo Nyaya Yatra in the markets and different areas of the city

Deoria news: शहर के बाजारों और विभिन्न क्षेत्रों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा

Sun, 28 Jan 2024 11:24 AM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Published by: रोहित सिंह Updated Sun, 28 Jan 2024 11:24 AM IST
सार

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को देवरिया जिले के विभिन्न क्षेत्राें में भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली। यात्रा विभिन्न क्षेत्रों से गुजरी। इसमें शामिल कार्यकर्ताओं ने यात्रा के उद्देश्य के बारे में लोगों को जानकारी दी और उन्हें जागरूक किया।

विज्ञापन
Congress workers took out Bharat Jodo Nyaya Yatra in the markets and different areas of the city
कांग्रेसियों ने निकाली भारत जोड़ो यात्रा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को देवरिया जिले के विभिन्न क्षेत्राें में भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली। यात्रा विभिन्न क्षेत्रों से गुजरी। इसमें शामिल कार्यकर्ताओं ने यात्रा के उद्देश्य के बारे में लोगों को जानकारी दी और उन्हें जागरूक किया।

विज्ञापन


शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शहर कमेटी के अध्यक्ष आनंद श्रीवास्तव सोनू के नेतृतव में भारत जोड़ो न्याय यात्रा शहर के वार्ड नंबर आठ सकरापार से शुरू हुई। यात्रा कई वार्डों से होते हुए सिंचाई विभाग चौराहे पर पहुंची, जहां पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि पूर्व विधायक व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह रहे। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, बिस्मिल्लाह लारी, जयदीप त्रिपाठी, नागेंद्र शुक्ला, ऋषिकेश मिश्रा, विजय शेखर मल्ल, वरुण राय, सुभाष राय, मुकुंद भास्कर मणि, विजय शंकर मिश्र, सोहेल अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, गौरी बाजार क्षेत्र में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समर्थन में पूर्व विधायक व कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में यात्रा निकाली गई। यात्रा गौरी बाजार रेलवे ओवब्रिज, रामपुर चौराहा, हाटा रोड होते हुए पार्टी के कैंप कार्यालय पहुंची। इस दौरान जिलाध्यक्ष रामजी गिरि, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के वाइस चेयरमैन मोहम्मद शाकिर हुसैन, वरुण राय, राम आशीष साहनी, प्रभारी मनोज मनी, राजेश उर्फ विकास सिंह, धर्मेंद्र पांडेय, सच्चिदानंद मिश्र, सत्य प्रकाश मणि आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed