फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Congress workers protest

कांग्रेस ने पद यात्रा निकाली

Sat, 02 Apr 2016 12:05 AM IST
deoria
deoria Updated Sat, 02 Apr 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Congress workers protest
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पद यात्रा निकालकर विरोध जताया। - फोटो : अमर उजाला
सलेमपुर में केन्द्र और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को नगर में पद यात्रा निकालकर विरोध जताया। इसके बाद लोगों ने तहसील गेट पर धरना दिया।
विज्ञापन


कांग्रेस जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह राकेश ने कहा कि लोगों से झूठा वादा कर भाजपा ने सत्ता हासिल की है। आम लोगों के हित में जो भी योजनाएं कांग्रेस ने चर्लाइं थी। उसे भाजपा और सपा की सरकारें साजिश के तहत बंद करने की कोशिश कर रही हैं। इससे गांवों की गरीब जनता को जहां परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। जनता के साथ हो रहे अन्याय को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार संघर्ष करते रहेंगे। 
विज्ञापन


ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता पद यात्रा के माध्यम से अपनी ताकत का एहसास कराया है। जरूरत पड़ने पर उग्र आंदोलन भी करेंगे। नगर के ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय से पद यात्रा निकला और नगर भ्रमण के बाद तहसील गेट पर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान पद यात्रा के प्रभारी वरूण राय, लार ब्लॉक अध्यक्ष वशिष्ठ मोदनवाल, पं. रामविलास तिवारी, सूबेदार सिंह, मंजू पासवान, सिद्धार्थ मिश्र, राजेश महंथ, भागीरथी प्रसाद, गिरिराज तिवारी, दयाल प्रसाद, अभिनीत उपाध्याय, शांति देवी, संजय गुप्ता, गेनालाल एडवोकेट आदि लोग मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed