फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Congress workers hold torch procession

Deoria News: कांग्रस कार्यकर्ताओं ने निकाला मशाल जुलूस

Fri, 15 Aug 2025 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 15 Aug 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Congress workers hold torch procession
शाल जुलूस निकालते कांग्रेस कार्यकर्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। निर्वाचन आयोग कार्यालय जा रहे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित अन्य सांसदों की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार की शाम मशाला जुलूस निकाला। इस दौरान कार्यकर्ता वोट चोर, गद्दी छोड़ के नारे लगा रहे थे।

जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल रोशन के नेतृत्व में कार्यकर्ता टाउन हाल परिसर स्थित पार्टी कार्यालय पर एक हुए। इसके बाद मशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस सुभाष चौक, डीएम आवास, सिविल लाइस, कचहरी चौराहा होते बस स्टेशन के पास से पार्टी कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुआ। जिलाध्यक्ष ने कहा कि नेता लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग द्वारा मिलकर की जा रही वोट चोरी को जनता के सामने उजागर कर उसकी पोल खोल दी है। इससे सरकार और चुनाव आयोग में खलबली मच गई है। यही वजह है कि चुनाव आयोग से मिलने जा रहे विपक्ष के नेताओं को जबरिया रोका गया और फिर उन्हें हिरासत में लिया गया। लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेसियों ने मशाल जुलूस के माध्यम से एक सशक्त संदेश दिया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी, राघवेंद्र सिंह राकेश, रामजी गिरि, जयदीप त्रिपाठी, धर्मेंद्र कुमार पांडेय, शहर अध्यक्ष मिर्जा खुर्शीद, ऋषिकेश मिश्रा, नागेंद्र शुक्ला, अरविंद शाही, सुनील कुमार तिवारी, भरत मणि त्रिपाठी,अब्दुल जब्बार, जयप्रकाश धनगर, दीनदयाल यादव, हरिहर त्रिपाठी, संजीव कुमार मिश्रा, चंदू वर्मा, शिव शंकर सिंह, रत्नेश मल्ल पिंटू, आलोक त्रिपाठी राजन, मधु शर्मा, मानवेंद्र तिवारी, रजनीश प्रसाद, भोला तिवारी, रमेश चंद वर्मा,विनोद दुबे, सोहन मिश्रा, पन्नालाल पाठक,जवाहरलाल बरनवाल, उत्तेज मिश्रा,धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय,विजय शंकर मिश्रा, महेंद्र आंबेडकर, डॉ. एसके पाठक, अशोक कुशवाहा, रविंद्र मल्ल, अशोक गोंड, शेषनाथ गोंड, डॉ. रमेश कुशवाहा, कृष्ण कुमार तिवारी, मनीष रज्जक, सत्यम पांडेय, विनय मिश्रा, प्रताप दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed