फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   congress workers agitated against price hike and unemployment

महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेसियों ने भरी हुंकार

Sat, 06 Aug 2022 12:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
congress workers agitated against price hike and unemployment
प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकती पुलिस। संवाद - फोटो : DEORIA
महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेसियों ने भरी हुंकार
विज्ञापन

देवरिया। महंगाई, बेरोजगारी एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। पुलिस के रोकने पर कई बार नोकझोंक हुई। सिविल लाइंस रोड पर पुलिस करीब दो सौ कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर वाहनों से पुलिस लाइंस ले गई। वहां से उन्हें बाद में छोड़ दिया गया।
कांग्रेस के सचिव व जोनल प्रभारी सत्यनारायण पटेल, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व जोनल प्रभारी विश्वविजय सिंह, जिलाध्यक्ष रामजी गिरि एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव व जिला प्रभारी कौशल त्रिपाठी की अगुवाई में कार्यकर्ता टाउन हाल परिसर स्थित पार्टी कार्यालय परिसर में एकत्र हुए। यहां पार्टी के सचिव व जोनल प्रभारी सत्यनारायण पटेल ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार पूरी तरह से तानाशाही कर रही है। देश में महंगाई चरम पर है आम आदमी का जीना दूभर हो गया है।
विज्ञापन

बेरोजगारी के चलते नौजवान दर-दर भटक रहे हैं और सरकार केवल विज्ञापन के बल पर अपनी पीठ थपथपा रही है, ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकना होगा। इसके बाद कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए टाउन हॉल स्थित सुभाष चौक पहुंचे। पुलिस की घेराबंदी को तोड़ते हुए सिविल लाइंस रोड पर आगे बढ़ गए। इस बीच कई बार पुलिस से झड़प भी हुई, लेकिन कांग्रेसी बढ़ते रहे। इसके बाद पुलिस सुभाष चौक से कचहरी चौराहा तक कई जगह कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार की और पुलिस लाइन ले गई। उन्हें बाद में निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी, बिस्मिल्लाह लारी मुन्ना, राघवेंद्र सिंह राकेश, युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद यादव, महिला कांग्रेस की जोनल अध्यक्ष शहला अहरारी, पुरुषोत्तम नारायण सिंह, नागेंद्र शुक्ला, आनंद देव गिरि, जयदीप त्रिपाठी, नौशाद अहमद खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed