फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Congress launched a signature campaign to target the BJP.

Deoria News: कांग्रेस ने हस्ताक्षर अभियान चलाकर भाजपा को घेरा

Sun, 28 Sep 2025 08:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 28 Sep 2025 08:02 AM IST
विज्ञापन
Congress launched a signature campaign to target the BJP.
-सुभाष चौक पर जुटे, कांग्रेसियों ने की सरकार के खिलाफ नारेबाजी
विज्ञापन

-चुनाव आयोग से मतदाता सूची में हेरफेर पर रोक लगाने की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय आह्वान पर शनिवार को शहर के सुभाष चौक पर जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल रोशन के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने वोट चोरी हस्ताक्षर अभियान चलाया। जिसमें हजारों लोगों ने हस्ताक्षर कर कांग्रेस को अपना समर्थन दिया। इस दौरान मतदाता सूची में हेरफेर और मताधिकार से वंचित करने की प्रथा को समाप्त करने की मांग की गई।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र हर वोट की शक्ति पर टिका है। आज यह नींव ही खतरे में है। अलग-अलग विधानसभाओं में मतदाता सूचियों में लाखों प्रविष्ठियां अधूरी है, जिसमें सही तस्वीरें नही है। पदाधिकारियों ने मशीन रीडेबल मतदाता सूची को फोटो सहित सार्वजनिक जांच के लिए उपलब्ध कराना, हर चुनाव से पहले विलोपन और जोड़ की सूचियों को तस्वीरों को सार्वजनिक करने, गलत तरीके से नाम हटाए जाने पर सुलभ शिकायत निवारण प्रणाली बनाए जाने, अंतिम समय पर नाम जोड़ने या हटाने की प्रक्रिया को रोकने आदि की मांग की। हस्ताक्षर अभियान में पूर्व जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, रामजी गिरी, मुकुंद भाष्कर मणि, आनन्द देव गिरी, अरविन्द शाही, नागेंद्र शुक्ला, भरत मणि त्रिपाठी, जयप्रकाश धनगर, जुलेखा खातून, अब्दुल जब्बार, राजेश सिंह, दीनदयाल यादव, धर्मेंद्र पाण्डेय, संजीव कुमार मिश्र, चंदू वर्मा, शिव शंकर सिंह, रत्नेश मल्ल पिंटू,आलोक त्रिपाठी राजन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed