फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Confused candidate on vote margin

Deoria News: मतदान के बाद वोट के अंतर पर असमंजस में उम्मीदवार

Sun, 07 May 2023 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Confused candidate on vote margin
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सलेमपुर। नगर निकाय के पहले चरण के मतदान के बाद वोट में अंतर मिलने पर सलेमपुर के सभी उम्मीदवार असमंजस में फंसे हुए हैं। उम्मीदवारों के मुताबिक सलेमपुर नगर पंचायत में 13160 मत पड़ा है, जबकि कंट्रोल रूम से जारी पत्र में 14003 मत दिखाया गया है। इसे लेकर उम्मीदवार और उनके समर्थकों में कई प्रकार की चर्चाएं हो रही हैं।

आदर्श नगर पंचायत सलेमपुर के 13 वार्ड में 21253 मतदाता हैं। पिछले दिनों हुए मतदान को लेकर यहां के उम्मीदवार और उनके समर्थक असमंजस में पड़े हुए हैं। उम्मीदवारों के मुताबिक यहां वार्ड नंबर एक भरौली में 907, वार्ड नंबर दो ठाकुर नगर में 1065, वार्ड नंबर तीन भठवां धरमपुर में 990, वार्ड नंबर चार सालहाबाद में 881, वार्ड नंबर पांच हरैया लाला में 1231, वार्ड नंबर छह इचौना पूर्वी में 970, वार्ड नंबर सात सुगही में 1446, वार्ड नंबर आठ हरैया लाला ।। में 975, वार्ड नंबर नौ तहसील में 659, वार्ड नंबर दस किशोरगंज में 803, वार्ड नंबर 11 लोहिया नगर में 1084, वार्ड नंबर 12 परशुराम धाम में 1108, वार्ड नंबर 13 इचौना पश्चिमी में 1041 यानी कुल 13160 मत पड़े हैं। जबकि कंट्रोल रूम से जारी पत्र में 14308 मत दिखाया जा रहा है। इसको लेकर उम्मीदवार और उनके समर्थक असमंजस में तंसे हुए हैं। रविवार को अध्यक्ष पद के उम्मीदवार श्रीराम यादव, शंभू दयाल गुप्त, त्रिवेणी गुप्ता, निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर इसके बारे में जानकारी ली, लेकिन वहां से कुछ स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सका। एसडीएम अरुण कुमार ने बताया कि इस तरह की शिकायत मिली है। लेकिन निवार्चन विभाग से कोई गड़बड़ी नहीं हुई है। फिडिंग में गड़बड़ी हो गई होगी। इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed