Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Completing the Karva Chauth fast by taking water from her husband's hand

Deoria News: पति के हाथ जल ग्रहण कर पूरा किया करवाचौथ व्रत

Sat, 11 Oct 2025 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 11 Oct 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Completing the Karva Chauth fast by taking water from her husband's hand
शहर के नई कालोनी के एक घर में करवा चौथ व्रत कथा सुनती महिलाएं,
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। करवा चौथ का त्योहार शुक्रवार को श्रद्धा व विश्वासपूर्वक मनाया गया। पूरे दिन व्रत रखकर सुहागिनों ने पति के लिए लंबी उम्र की कामना की। शाम को पति के हाथ जल ग्रहण कर व्रत पूर्ण किया।
सुबह उठकर व्रती महिलाओं ने स्नान ध्यान किया। इष्टदेव की उपासना कर व्रत शुरू किया। शुद्ध मन से निर्जल व्रत रखते हुए दिन भर करवा माता से पति की कुशलता और दीर्घ जीवन के साथ सफलता की कामना करती रहीं। विविध प्रकार के पूजन के सामान तैयार कर लीं। शाम को सोलह शृंगार कर बाहर निकलीं। मोहल्ले की सभी व्रती महिलाएं एक साथ इकट्ठी हुईं। कुछ महिलाओं ने छत पर इकट्ठा हुईं। सुंदर रंगोली बनाया।
विज्ञापन

उस पर कलश रखा। विधि विधान से पूजा किया। सभी व्रती महिलाएं एक साथ करवा चौथ व्रत रखकर करवा माता की कथा सुनीं। टोली की सबसे बुजुर्ग महिला ने कथा सुनाई। इसके बाद सभी महिलाएं एक साथ खड़ी होकर चंद्रोदय की प्रतीक्षा करने लगीं। जैसे जैसे चंद्रमा के निकलने की घड़ी करीब आती जा रही थी। महिलाओं की व्यग्रता बढ़ती जा रही थी। देर शाम जैसे ही चंद्रमा का दर्शन हुआ तो महिलाएं खुशी से झूम उठीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दर्शन कर अक्षत, पुष्प आदि अर्पित किया। मेहंदी रचे सुंदर हाथों में चलनी लेकर पति का दर्शन किया। पति ने पत्नी को जल पिलाकर पत्नी का व्रत पूर्ण कराया। उन्हें मिष्ठान खिलाया। इसी के साथ करवा चौथ का व्रत पूर्ण हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed