{"_id":"64d5306f91764613ef0f2104","slug":"complete-the-projects-of-tourism-department-on-time-dm-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-3830-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटन विभाग की परियोजनाओं को समय से करें पूर्ण : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटन विभाग की परियोजनाओं को समय से करें पूर्ण : डीएम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट कार्यकक्ष में पर्यटन विभाग विभिन्न कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने निर्माण कार्यों में उच्च गुणवत्ता व समयबद्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग द्वारा कराए जा रहे अधिकांश निर्माण कार्य किसी न किसी प्रमुख धार्मिक स्थलों से संबंधित हैं, जहां बड़ी तदाद में श्रद्धालु आते हैं। ऐसे में किसी भी स्तर पर शिथिलता क्षम्य नहीं होगी।