फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Compensation will be given at the market rate then the land will be given

Deoria News: बाजार दर पर मिले मुआवजा तब देंगे जमीन

Sun, 04 Jun 2023 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jun 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Compensation will be given at the market rate then the land will be given
मुंडेरा दुर्गा मंदिर गेट पर किसानों ने की बैठक
विज्ञापन

देवरिया बाइपास एनएच 727 ए के लिए जमीन नहीं देने पर बनी सहमति
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। देवरिया बाईपास एनएच 727ए के निर्माण के लिए शासन ने भले ही मंजूरी दे दी है मगर, इसकी राह आसान नहीं दिखाई पड़ रही है। किसान बाजार मूल्य की दर पर जमीन के मुआवजे पर अड़े हैं। भूमि बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले किसानों ने रविवार को मुंडेरा दुर्गा मंदिर गेट पर बैठक कर आशंकाओं को दूर किए बिना जमीन नहीं दिए जाने पर सहमति बनाई।

संयोजक अजीत कुमार त्रिपाठी ने कहा कि जिला प्रशासन के हठधर्मी रवैया के चलते यह समिति प्रस्तावित बाइपास की परिधि में आने वाली जमीन के काश्तकारों को जागृत करेगी। 11 जून को टाउनहाल में बैठक की जाएगी। 19 जून को किसान जिलाधिकारी कार्यालय पर मांगों को लेकर धरना देंगे। यहां अगले चरण के आंदोलन की घोषणा की जाएगी। इस दौरान कृष्णमोहन सिंह, अजय सिंह, सुग्रीव मिश्र, नरेंद्र मिश्र, चंदन मिश्र, डॉ. अजय चौरसिया, राजनाथ यादव, सुबास सिंह, डॉ. मेराज आलम, किशुनदेव यादव और लक्ष्मण मिश्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed