{"_id":"5f9da0868ebc3e9bd760cf5a","slug":"committee-formed-to-complain-of-sized-cash-cases-deoria-news-gkp3715312128","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब्त सामग्री, नकदी के मामलों की शिकायत को लेकर समिति गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब्त सामग्री, नकदी के मामलों की शिकायत को लेकर समिति गठित
विज्ञापन

देवरिया। देवरिया सदर विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव सकुशल संपन्न कराने को लेकर प्रशासन मुस्तैद है। उड़नदस्ता टीम, स्थैतिक निगरानी व पुलिस चेकिंग कर नकदी, सामग्री जब्त कर रही है।
जब्त सामग्री व नकदी के मामले में जनता एवं सही व्यक्तियों को असुविधा से बचाने व शिकायतों के निवारण के लिए सीडीओ की अध्यक्षता में समिति गठित की गई। इसमें एडीएम वित्त एवं राजस्व को संयोजक व वरिष्ठ कोषाधिकारी को सदस्य नामित किया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अमित किशोर ने बताया कि समिति पुलिस, उड़नदस्ता टीम या स्थैतिक निगरानी टीम जब्ती के प्रत्येक मामलों की जांच करेगी। मानक प्रचालन प्रक्रिया के अनुसार जब्ती के संबंध में कोई प्राथमिकी, शिकायत दर्ज नहीं की गई है। जहां जब्ती किसी राजनैतिक दल व किसी निर्वाचन अभियान आदि से जुड़ी नहीं है तो समिति ऐसे व्यक्तियों की सामग्री, नकदी रिलीज करने के लिए एक स्पीकिंग आदेश जारी करेगी।
विज्ञापन
व्यय अनुवीक्षण के नोडल अधिकारी नकदी रिलीज करने के संबंध में सभी प्रकार की सूचना एक रजिस्टर में रखी जाएगी। यदि रिलीज की गई नकदी दस लाख रुपये से अधिक है तो रिलीज किए जाने से पहले आयकर के नोडल अधिकारी को सूचित करना होगा। किसी भी परिस्थिति में, जब्त की गई नकदी, बहुमूल्य वस्तुओं से संबंधित मामले मालखाना या कोषागार में मतदान की तिथि के बाद सात दिन से अधिक समय के लिए तब तक लंबित नहीं रखें जाएंगे जब तक कोई प्राथमिकी व शिकायत न दर्ज की गई हो।