{"_id":"60a0083b8ebc3ebf15195edd","slug":"committed-suicide-deoria-news-gkp394710474","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में फंदा लगाकर युवक ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में फंदा लगाकर युवक ने की खुदकुशी
विज्ञापन
घर में फंदा लगाकर युवक ने की खुदकुशी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के परसिया मिश्र गांव में 45 वर्षीय युवक का शव शनिवार की सुबह उसके घर में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने घर की गैलरी में साड़ी के फंदे से लटक रहे शव को उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है। घटना की जानकारी परिजनों को शनिवार सुबह हुई। पुलिस के मुताबिक पारिवारिक उलझन के चलते युवक ने खुदकुशी की है। घटना से पत्नी और बच्चे काफी मर्माहत है।
परसिया मिश्र निवासी सतीश मिश्र (45) तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। पुलिस और गांववालों के मुताबिक वह नशे के आदी थे। इसके चलते उनकी पत्नी विंध्यवासिनी देवी बच्चों को लेकर कई सालों से कभी मायके तो कभी बहन के घर गुजर-बसर कर रही थीं। शुक्रवार की रात परिजन भोजन कर सोने चले गए। इसके बाद देर रात को सतीश अपने घर की गैलरी में बने रोशनदान के फ्रेम में साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस और रिश्तेदारी में रह रही पत्नी को दी। सूचना मिलते ही पत्नी बच्चों को लेकर ससुराल पहुंचीं। एसओ अनिल कुमार यादव ने बताया कि पारिवारिक कलह के चलते मृतक ने आत्महत्या किया है। वह नशे का सेवन करता था। उलझन में आकर उसने यह कदम उठाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।