{"_id":"5f776de58ebc3ec5f0430809","slug":"commited-to-follow-footprint-of-gandhiju-and-shastriji-deoria-news-gkp367834335","type":"story","status":"publish","title_hn":"महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के बताए रास्ते पर चलने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के बताए रास्ते पर चलने का लिया संकल्प
विज्ञापन
नगर पालिका स्थित गांधी प्रतिमा पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही तथा सदर सांसद रमापति राम त्रिपा?
- फोटो : DEORIA
महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के बताए रास्ते पर चलने का लिया संकल्प
देवरिया। जिलेभर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी संस्था परिसर में तिरंगा फहराने के बाद स्वच्छता एवं नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई।
कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम अमित किशोर ने ध्वज फहराया। गांधी आश्रम गए और चरखा चलाया। सूत यज्ञ में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को मॉस्क व अंगवस्त्र प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि हमें हर गरीब, जरूरतमंद की समस्याओं का समाधान एवं उनके साथ सद्भावपूर्ण व्यवहार करना चाहिए, यही इन महापुरुषों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। गांधी आश्रम के मंत्री मनोज कुमार तिवारी आदि ने डीएम को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
कलेक्ट्रेट हुए कार्यक्रम में एडीएम वित्त एवं राजस्व उमेश कुमार मंगला, एडीएम प्रशासन राकेश कुमार पटेल, एएसडीएम लल्लन राम, संजीव कुमार यादव, वरिष्ठ कोषाधिकारी कुलदीप सरोज, पूर्व डीजीसी सतीश चंद्र त्रिपाठी, डीजीसी नवनीत मालवीय, प्रीतम मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
पुलिस कार्यालय पर एसपी डॉ.श्रीपति मिश्र, बीएसए कार्यालय पर बीएसए संतोष कुमार राय, डीआईओएस कार्यालय पर प्रभारी पीके शर्मा, जीआईसी परिसर में भी प्रधानाचार्य पीके शर्मा, खेल कार्यालय में क्रीड़ाधिकारी केके पांडेय, रोडवेज परिसर में एआरएम ओम कुमार मिश्र, एआरटीओ कार्यालय पर एआरटीओ राजीव चतुर्वेदी, जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रीय सचिव सचिन नाइक, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष प्रेमशंकर मिश्र, हियुवा नगर कमेटी की ओर से रामगुलाम टोला कार्यालय पर ध्वजारोहण और विचार गोष्ठी हुई। सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्या मंदिर के माधव सभागार में मुख्य अतिथि वीरेंद्र मणि त्रिपाठी, दीनानाथ पांडेय राजकीय महिला पीजी कॉलेज में प्राचार्य डॉ.अंजलिका निगम ने तिरंगा फहराया। लोकतंत्र रक्षक सेनानी संगठन की ओर से जिलाध्यक्ष रमजान अली की देखरेख में आयोजन हुआ। वैश्व परिवार सेवा समिति की ओर से बाल सदन में, श्रीचित्रगुप्त सभा की ओर से रामलीला मैदान के चित्रगुप्त मंदिर में हुई विचार गोष्ठी में दोनों महापुरुषों के जीवन आदर्शों को अपनाने की की प्रेरणा दी गई।
हियुवा की ओर से विशुनपुरा बाजार में इन महापुरुषों की जयंती मनाई गई। नागरी प्रचारिणी सभा की ओर से आयोजित विचार गोष्ठी में मुख्य अतिथि नपाध्यक्ष अलका सिंह, पूर्व प्राचार्य डॉ.असीम सत्यदेव, संस्था के अध्यक्ष परमेश्वर जोशी, संयोजक वृद्धिचंद विश्वकर्मा एवं संचालन कर रहे इंद्र कुमार दीक्षित ने अपने विचार रखे। अशोक इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ.मिथिलेश सिंह की देखरेख में पौधरोपण किया गया। इनरह्वील सृजन की ओर से अध्यक्ष डॉ.माया सिंह की देखरेख में पौधरोपण हुआ। बरारी गांव में श्रमदान किया गया।
स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई रेस प्रतियोगिता
सुबह में स्टेडियम में दो किमी की फिट इंडिया फ्रीडम रन रेस प्रतियोगिता भी आयोजित हुई। इसमें बालक वर्ग में सुधीर चौरसिया, इंद्रजीत चौरसिया, शमशेर अली, बालिका वर्ग में नीतू यादव, काजल पासवान, पूजा पांडेय क्रमश: पहले तीन स्थानों पर आए। खेल निदेशालय की ओर से विजेताओं को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव न्यायाधीश शिवेंद्र मिश्रा ने पुरस्कृत किया।