फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   collectorate bar assocition oath taking ceremony

Deoria News: कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ली शपथ

Wed, 22 Feb 2023 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 22 Feb 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
collectorate bar assocition oath taking ceremony
दी कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारी।संवाद
पीड़ितों को प्राथमिकता के आधार पर न्याय दिलाने का कार्य करें अधिवक्ता व न्यायिक अधिकारी : डीएम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। दी कलेक्ट्रेट सेंट्रल बार एसोसिएशन देवरिया शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में हुआ। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि बार और बेंच के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध होने चाहिए। उन्होंने कहा कि दूर-दराज से आने वाले पीड़ितों को अधिवक्ता और न्यायिक अधिकारी न्याय दिलाने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर करना चाहिए।

शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह को निवर्तमान अध्यक्ष दिनेश नाथ त्रिपाठी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद अध्यक्ष ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश चंद्र श्रीवास्तव, मंत्री अशोक कुमार सिंह, उपाध्यक्ष शंभू नाथ चौबे, विनोद कुमार सिंह, आलोक शरण तिवारी, सुरेश तिवारी, संयुक्त सचिव रमाशंकर यादव, अभिषेक सिंह, अनीता यादव, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव, सदस्य कार्यकारिणी दिनेश नाथ त्रिपाठी, अखिलेश चंद्र राव, दया शंकर पाल, राकेश कुमार मिश्र, लियाकत अली सिद्दीकी, रामचीज यादव, ब्रजेश कुमार सिंह, शिव मोहन सहाय, ओम प्रकाश सिंह, रविंद्र कुमार यादव, लालता प्रसाद यादव, बृज मोहन पांडेय को शपथ दिलाई।
विज्ञापन

समारोह को एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, वरिष्ठ अधिवक्ता संत शरण त्रिपाठी, चंद्रबली शुक्ल, सुभाष राव, विजय बहादुर सिंह ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed