फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Collectorate Bar Association boycotted the District Magistrate's Court

Deoria News: कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन ने किया जिलाधिकारी न्यायालय का बहिष्कार

Fri, 23 Jun 2023 11:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Collectorate Bar Association boycotted the District Magistrate's Court
एसोसिएशन के पदाधिकारी के साथ अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने से नाराज हैं अधिवक्ता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिला कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन की आम सभा की बैठक शुक्रवार को कार्यालय पर हुई। इसमें 20 जून को जिलाधिकारी की ओर से जूनियर अधिवक्ता व पदाधिकारी पुरेंद्र नाथ तिवारी के साथ अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने के मामले को लेकर उनके न्यायालय के बहिष्कार का निर्णय लिया गया। संघ के अध्यक्ष उमेश मिश्र ने कहा कि पुरेंद्र नाथ तिवारी ने शिकायत पत्र दी थी। जिस पर संघ के पदाधिकारियों की बैठक में जिलाधिकारी को पत्र लिखकर दो दिन के भीतर जिलाधिकारी को अधिवक्ताओं के प्रतिनिधि मंडल को बुलाकर अमर्यादित भाषा के लिए खेद व्यक्त करने को कहा गया था।

उन्होंने जान बूझकर संघ और अधिवक्ताओं के सम्मान को आहत करते हुए पत्र का जवाब नहीं दिया और न ही वार्ता के लिए कोई सूचना दिया। ऐसी स्थिति में जिलाधिकारी के न्यायालय का बहिष्कार किया जाएगा। यह बहिष्कार तब तक चलेगा, जब तक वह खेद व्यक्त नहीं करते। इस दौरान मंत्री ज्ञानेश्वर मिश्रा, पुरेंद्र तिवारी, पूर्व अध्यक्ष बृज बाके तिवारी, दशरथ पांडेय चेयरमैन, रामानुज शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष परशुराम मिश्रा, पूर्व उपाध्यक्ष संजय मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष हरेंद्र श्रीवास्तव, कैलाश तिवारी, धर्मेंद्र तिवारी, रजनीश श्रीवास्तव, कमला सिंह, हरिलाल यादव, संदीप मिश्रा, आनंद किशोर मिश्रा, दिग्विजय धर दुबे, शिव कुमार श्रीवास्तव, अशोक सिंह और नागेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed