{"_id":"694ad782c05b617ccf0a3daf","slug":"cold-weather-brings-heat-to-the-woolen-clothing-market-deoria-news-c-208-1-sgkp1007-170805-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ठंड ने ऊनी कपड़ों के बाजार में लाई गर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ठंड ने ऊनी कपड़ों के बाजार में लाई गर्मी
Tue, 23 Dec 2025 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 23 Dec 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। ठंड बढ़ने के साथ ही शहर के बाजारों में ऊनी कपड़ों की मांग भी बढ़ने लगी है। सर्दी से बचाव के लिए लोग स्वेटर, शाल, ब्लेजर, जैकेट, जर्सी, ऊनी टी-शर्ट, ऊनी सूट और शॉल स्वेटर की खरीदारी में जुट गए हैं।
ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए दुकानदारों ने नए और आकर्षक डिजाइनों का स्टॉक पहले ही मंगवा लिए हैं। दुकानों के साथ-साथ फुटपाथों पर लगी टोपी, मोजे और दस्तानों की दुकानों पर भी खासी भीड़ देखी जा रही है।
पिछले एक सप्ताह से शहर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड के मौसम को देखते हुए अब गर्म कपड़ों की दुकान पर भीड़ नजर आ रही है। दुकानदारों ने सर्दियों के कपड़ों की बिक्री की तैयारी पहले से ही कर रखी है। शहर के रामलीला बाजार राेड स्थित कपड़े के दुकान के मालिक अमित अग्रवाल बताते हैं कि दिसंबर से जनवरी तक पड़ने वाली कड़ाके की ठंड को देखते हुए तैयारियां पहले से कर ली गई हैं ताकि ग्राहकों को उनकी पसंद के अनुसार उन्हें गर्म कपड़े आसानी से मिल सकें।
विज्ञापन
इस बार हल्के वजन के साथ ज्यादा गर्माहट देने वाली जैकेट और ऊनी टी-शर्ट तथा महिलाओं के लिए ऊनी सूट और ब्लेजर ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई हैं।
मालवीय रोड स्थित कपड़े की दुकान के मालिक ज्ञानचंद ने बताया कि गर्म कपड़ों में फैशन के साथ-साथ क्वालिटी पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
बढ़ती ठंड के कारण इधर गर्म कपड़ों की खरीदारी बढ़ी है जिससे बाजार में रौनक लौट आई है।