फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Cold wave shakes life, fog prevails throughout the day

Deoria News: शीतलहर से कांपा जनजीवन, दिनभर छाया कोहरा

Sat, 20 Dec 2025 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 20 Dec 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Cold wave shakes life, fog prevails throughout the day
देवरिया। जिले में शनिवार को हल्की पछुआ हवा के साथ शीतलहर का कहर जारी रहा। दिनभर घने कोहरे और सर्द हवाओं के बीच लोग ठिठुरते नजर आए। दोपहर बाद कुछ पलों के लिए ही सूर्य देव के दर्शन हुए, लेकिन ठंड से कोई खास राहत नहीं मिली। बीते चार दिनों से लगातार गिरते तापमान और सर्द हवाओं के कारण लोग अलाव का सहारा लेने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

सड़क किनारे, फुटपाथों और खुले स्थानों पर जीवन यापन करने वाले गरीब, बेसहारा और कमजोर तबके के लोगों के पास न तो पर्याप्त गर्म कपड़े हैं और न ही ठंड से बचाव के पुख्ता इंतजाम। मजबूरी में लोग अपने स्तर से लकड़ी, कूड़ा-कचरा या पुराने सामान जलाकर ठंड से राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं। नगर पालिका की ओर से अलाव की लकड़ी के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, इसके बावजूद कई स्थानों पर कोई ठोस व्यवस्था नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में भी शीतलहर ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। तापमान में लगातार गिरावट के चलते शाम ढलते ही बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। सबसे अधिक परेशानी चट्टी-चौराहों पर रहने और काम करने वाले लोगों को हो रही है। जिले के कई हिस्सों में सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था न होने से लोग मजबूरी में कूड़ा-कचरा और प्लास्टिक जलाकर ठंड से बचाव कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि सलेमपुर में नगर पंचायत प्रशासन की ओर से नगर क्षेत्र के करीब 15 प्रमुख स्थानों पर अलाव जलवाने की व्यवस्था की गई है, जिससे लोगों को कुछ राहत मिल रही है। ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए आमजन ने प्रशासन से अलाव और रैन बसेरों की व्यवस्था और मजबूत किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed