फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   cold increased

Deoria News: बर्फीली हवा व गलन ने किया परेशान

Sun, 28 Jan 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 28 Jan 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
cold increased
...फोटो समाचार
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

देवरिया। भीषण ठंड का सितम लगातार जिलेवासी झेलने के लिए मजबूर हैं। शनिवार की भोर से ही कोहरा व गलन ने लोगों को खूब परेशान किया। दोपहर दो बजे के बाद धूप खिली तो लोगों ने कुछ राहत महसूस की। हालांकि, सर्द हवा की मार जारी रही।
शनिवार को अधिकतम तापमान 18 तो न्यूनतम नौ डिग्री दर्ज किया गया। नमी के चलते मौसम लोगों के लिए अब परेशानी भरा साबित हो रहा है। सुबह से पड़ रहे कोहरे व गलन ने पूरे दिन लोगों को घरों में ही रहने के लिए विवश कर दिया। बहुत जरूरी काम से ही लोगों का बाहर निकलना हो पाया। दोपहिया वाहन वालों को बाइक चलाने में कठिनाई महसूस हुई।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र भाटपाररानी के प्रभारी डॉ. मान्धाता सिंह ने बताया कि इस समय पाला पड़ रहा है। गेहूं के लिए तो यह ठीक है लेकिन मौसमी सब्जियों के लिए यह नुकसानदायक है। वहीं, बीआरडी पीजी कॉलेज के भूगोल विभाग के डॉ. उदयभान ने बताया कि मौसम में यह उतार-चढ़ाव अभी जारी रहेगा। जब तक पूरी धूप नहीं होगी। यह क्रम बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed