फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   cold increased 11

नहीं थम रही ठंड, सब बेहाल

Thu, 11 Jan 2018 10:53 PM IST
deoria
deoria Updated Thu, 11 Jan 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
cold increased 11
चेहरे ढककर बाहर निकलीं महिलाएं। - फोटो : amar ujala
देवरिया।
विज्ञापन

ठंड का कहर दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। पारा छह पर पहुंच गया है। बृहस्पतिवार को ठंड से हर कोई परेशान हो गया। बर्फीली हवाओं ने ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। इससे बचाव के लिए लोगों को अलाव की मदद लेनी पड़ रही है। सूर्यदेव के दर्शन को लोग तरस रहे हैं।
ठंड कम होने के बजाए दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। बुधवार को हल्की धूप निकली थी। लेकिन बृहस्पतिवार को दिनभर बदली छाई रही। बर्फीली हवाएं दिन में भी बहती रही लेकिन शाम के वक्त इसके रफ्तार में तेजी आ गई। इससे गलन में और इजाफा हो गया। लोग कांपने लगे। सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। ठंड के कारण रोडवेज बसों और ट्रेनों की रफ्तार भी कमजोर पड़ गई है। अधिकांश ट्रेनें से निर्धारित समय से कई घंटे विलंब से चल रही हैं। ठंड का सीधा असर आम जन-जीवन पर पड़ रहा है। बुजुर्गों की मानें तो डेढ़ दशक बाद ऐसी ठंड पड़ रही है। ठंड सर्वाधिक बुजुर्ग और बच्चे परेशान हैं। खुले आसमान के नीचे रहने वालों के लिए ठंड आफत बन गई है।
विज्ञापन

इनसेट
रैन बसेरा में लोगों की बढ़ी संख्या
देवरिया। ठंड की वजह से रैन बसेरों में मजदूरों की भीड़ बढ़ गई है। कसया ओवरब्रिज के नीचे और रेलवे स्टेशन पर बनाए गए रैन बसेरा में रहने वालों की भीड़ है। नगर पालिका प्रशासन की ओर से इसके लिए पुख्ता इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओस की बूंदों से गीली रहीं सड़कें
फोटो समाचार
बरहज। ठंड से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त है। पूरे दिन रोज से ज्यादा ठंड रही। जबकि ओस की बूंदों से सड़कें गीली रहीं। सड़कों पर सन्नाटा पसरा है। करीब दो पखवारे से ठंड का सितम जारी है। गुरुवार की सुबह हवाओं के सहारे ओस की बूंदें फुहार के रूप में जमीन पर पड़ रही थीं। हाईस्कूल और इंटर की कक्षाओं में छात्रों की संख्या न के बराबर देखी गई। आए छात्र भी पढ़ाई के बजाए अलाव की जुगत में थे। जबकि अध्यापक और अन्य कार्यालयों के कर्मचारी अलाव और ब्लोअर के समीप बैठे दिखाई दिए। चौराहों आदि जगहों पर चहलकदमी की जगह सन्नाटा पसरा हुआ है। नगर के जहाज घाट, बस स्टेशन, नगरपालिका, तहसील, ब्लॉक आदि जगहों पर सूना रहा।

अलका ने गरीबों को बांटे कंबल
देवरिया। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष अलका सिंह ने बुधवार की रात गरीबों और असहायों को कंबल बांटे। उन्होंने बस स्टेशन, परमार्थी पोखरा, शिवधाम, रामेश्वर लाल तिराहा आदि स्थानों पर भ्रमण कर कंबल बांटे। इस दौरान नगर पालिका परिषद के प्रभारी अधिकारी राजेश अग्निहोत्री, अवर अभियंता रमेश चंद्र, पुरुषोत्तम सिंह, शिवप्रताप सिंह, पवन कुमार मणि आदि मौजूद रहे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed