फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   CM Yogi held a public meeting in Salempur Lok Sabha seat of Salempur Deoria

Lok Sabha Election: सीएम योगी ने कहा, देश में पर्सनल ला लागू करना चाहते हैं सपा कांग्रेस गठबंधन

Wed, 29 May 2024 03:52 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सलेमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सलेमपुर Published by: रोहित सिंह Updated Wed, 29 May 2024 03:52 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi held a public meeting in Salempur Lok Sabha seat of Salempur Deoria
मंच पर सीएम योगी और सांसद रविंद्र कुशवाहा व अन्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

नगर के बीआरडी इंटर कॉलेज के मैदान पर भाजपा प्रत्याशी रविंद्र कुशवाहा के समर्थन में सीएम योगी ने एक  जनसभा को संबोधित किया। बुधवार को आयोजित रैली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस और सपा का गठबंधन देश में फिर से पर्सनल लॉ लागू कर देश में तालिबान शासन लाना चाहते हैं।

विज्ञापन


ताकि बेटी स्कूल न जाए और महिलाएं बाजार न जा सके। यह भारत को तालिबान बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भारत की व्यवस्था बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के बने संविधान से चलेगी सरिया कानून से नहीं।
विज्ञापन


कांग्रेस पर हमला बोलते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस अपने घोषणा पत्र के जरिए वरासत टैक्स लगाने की तैयारी में है। इसके जरिए देश में संयुक्त परिवार की आधी संपत्ति टैक्स में वसूल लेगे। यह व्यवस्था अमेरिका में लागू है ।जहां संयुक्त परिवार नहीं है। सपा कांग्रेस गठबंधन वरासत टैक्स के जरिए संयुक्त परिवार की आधी संपत्ति लेकर वहां पाकिस्तान और बांग्लादेशी नागरिकों को बसाना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ऐसा नहीं होने देगी। क्योंकि यह हमारे मूल्यों, आस्था और सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने कहा कि सपा शासन में यही भाटपार रानी में हिंदू मुस्लिम दंगा वर्ष 2003 में हुआ था, जिसमें अनेक हिंदुओं को फसाया गया था, जिन्हें संघर्ष करके मैं छुड़वाया था।

उन्होंने कहा कि एक तरफ विरासत  और विकास भी सुरक्षा और सम्मान भी गरीबों का उत्थान भी और दूसरी तरफ सपा और कांग्रेस ने गठबंधन कर माफियाओं और सरगनाओ को गले का हार बनाते हैं। अयोध्या में रामलाल का भव्य मंदिर निर्माण विरासत के विकास का उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने केंद्र की सुरक्षा से लेकर बिना भेदभाव के कल्याणकारी योजनाओं पर काम किया है। देवरिया में मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर में एम्स की स्थापना ,हर घर नल योजना ,देश के 80 करोड लोगों को मुफ्त राशन ,12 करोड लोगों को किसान सम्मन निधि ,10 करोड लोगों को शौचालय, 4 करोड लोगों को मुफ्त आवास आदि की योजनाएं उपलब्ध कराई है।


इस दौरान जनसभा को सांसद रविंद्र कुशवाहा प्रत्याशी, प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम, विधायक सभा कुंवर, जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद्र तिवारी,राघवेंद्र वीर विक्रम सिंह ने भी संबोधित किया और भाजपा के लिए वोट मांगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed