फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   CM Yogi and Gadkari inaugurated five big projects in deoria

देवरिया में बोले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी: डंके की चोट पर कह रहा हूं, हवा में भी बस चलाने का करूंगा काम

Mon, 12 Jun 2023 04:53 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Mon, 12 Jun 2023 04:53 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री सोमवार को बाईपास का शुभारंभ किया। इस बाईपास का निर्माण 1730 करोड़ की लागत से होना है। इसके अलावा वह सलेमपुर बाईपास, नवलपुर-सिकंदरपुर एनएच 727 बी, सलेमपुर-मैरवा मार्ग व सलेमपुर से तमकुही मार्ग एनएच 727 बी का शिलान्यास किया।

 

विज्ञापन
CM Yogi and Gadkari inaugurated five big projects in deoria
देवरिया में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि मैं डंके की चोट पर कह रहा हूं कि आने वाले समय में इतना विकास होगा कि हवा में भी बस चलेगी। पानी में जहाज उतारने का काम करूंगा। किसानों को अन्नदाता ही नहीं ऊर्जा दाता बनने की जरूरत है। पेट्रोल, डीजल की जगह पर एथेनाल से वाहनों को चलाया जाएगा, जिससे विदेश को जाने वाले 16 लाख करोड़ की बचत होगी।

विज्ञापन


बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री ने सोमवार को देवरिया के चीनी मिल ग्राउंउ में छह हजार करोड़ की पांच परियोजनाओं के शिलान्यास के अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि किसानों का भविष्य गेहूं, चावल, गन्रा उगाने से नहीं संवरेगा। देश के विकास के लिए गांव, गरीब का विकास जरूरी है। इसके लिए स्मार्ट गांव बनाना होगा। रोड के विकास से देश तरक्की करेगा।
विज्ञापन


कहा कि देश में मौजूदा समय में एथेनाल बनाया जा रहा है, लेकिन इसे और बढ़ाने के लिए सभी को सहयोग करना होगा। पेट्रोल के दाम बढ़ने के चलते पड़ोसी देश श्रीलंका, बांग्लादेश और नेपाल सरकार भारत से एथेनाल की डिमांड कर रही है। आने वाले समय में देश उनकी मांगों को पूरा करने में सक्षम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



मुख्यमंत्री ने जनता को दिया धन्यवाद

CM Yogi and Gadkari inaugurated five big projects in deoria
देवरिया में सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।
मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कहा कि भारत भरोसे और विश्वास का प्रतीक बन रहा है। निकाय चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों की ऐतिहासिक जीत पर जनपदवासियों को धन्यवाद दिया। कहा कि 2024 के लोकसभा के चुनाव में भी भाजपा की सरकार एक बाद फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बनाने का समर्थन मांगा।

इसे भी पढ़ें: देवरिया में बरात से लौटते समय कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो की मौत, एक गंभीर

कहा कि सभी जनपदों में बाईपास मार्ग बनाए जाएंगे। बैतालपुर में शुगर कांप्लेक्स बनेगा। 2017 के पहले की सरकारें चीनी मिलों को बंद करने का काम की हैं। एक बार फिर से चीनी का कटोरा होने का गौरव प्राप्त होगा। प्रदेश के हर जनपद में बाईपास होगा। इसके निर्माण से शहर को जाम से मुक्ति मिलेगी। वहीं क्षेत्र का विकास भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed