{"_id":"64306703e2b49d9561051aa4","slug":"cm-inagurate-of-479-crore-pariyojna-deoria-news-c-7-1-116710-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सीएम योगी आज 479 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सीएम योगी आज 479 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
Sat, 08 Apr 2023 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 08 Apr 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
- शहर के जीआईसी ग्राउंड और भलुअनी के बहोर धनवती में सभा को करेंगे संबोधित
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शनिवार को जिले में दो जगहों पर कार्यक्रम होगा। वह शहर जीआईसी ग्राउंड व भलुअनी के बहोर धनवती में सभा को संबोधित करेंगे। साथ ही 479 करोड़ की 223 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण भी करेंगे। इनमें 281 करोड़ की 122 परियोजनाओं का शिलान्यास होगा, 198 करोड़ की लागत से तैयार परियोजनाओं का लोकार्पण भी सीएम करेंगे।
इनमें बहोर धनवती स्थित मरजादी देवी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समेत जिले में सीसी रोड, नाली निर्माण, बाढ़ सुरक्षात्मक संबंधित कार्य शामिल हैं। जीआईसी में तीन पांडाल बनाए जा रहे हैं। यहां योजनाओं की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। पुलिस लाइंस में सीएम का हेलिकाॅप्टर उतारने के लिए हेलिपैड बनाया गया है। यहां से सीएम जीआईसी में सभा को संबोधित करेंगे।
सीएम आज आएंगे, बदहाल गली, खडंजा चमकेंगे
- दो दिन से सड़क, नालियों की चल रही साफ-सफाई
- गड्ढामुक्ति के कार्य में जुटा निर्माण विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को जिले में आ रहे हैं। सीएम के कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन व्यवस्था को चाक-चौबंद करने में जुटा हुआ है। कहीं टूटी सड़कें रोतो- रात चमका दी गईं तो चंद घंटों के अंदर ही नालियों की बिगड़ी सूरत संवर गई। शहर में जिन भी स्थानों पर कूड़े जमा थे, वहां साफ-सफाई कर चूने का छिड़काव कर दिया गया है।
विज्ञापन
पूरे शहर को मुख्यमंत्री के स्वागत में सजा संवार दिया गया है। अधिकारी काई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाह रहे। जिन भी रास्तों से सीएम गुजरेंगे वहां की सड़कें, नालियां, पथ प्रकाश आदि की व्यवस्था चकाचक कर दी गई है।
पांच साल से शहर के भटवलिया चौराहे के समीप अधूरा पड़े फोरलेन का काम भी लगभग पूरा हो गया है। कोतवाली मार्ग बिल्कुल नया हो गया है। एक साल से राहगीरों को दर्द दे रहे पुलिस लाइंस रोड को एक लेयर गिट्टी बिछाकर पिच कर दिया गया है। कछुआ की चाल से बन रहे पुलिस लाइंस रोड के नाले का काम भी पूरा हो चुका है। मुख्य मार्गों की धुलाई की गई है।
पुरवां चौराहा से आईटीआई तक ईईएसएल के कर्मचारी पथ प्रकाश के स्ट्रीट लाइटों की जांच करते दिखे। जहां भी कम प्रकाश या लाइट खराब होने की शिकायत मिले उसे दुरूस्त किया गया।
-- -- -- -- -- -- -- -
सीएम का कार्यक्रम मिनट टू मिनट
- 2.55 बजे बहोर धनवती स्थित हेलीपैड पर मुख्यमंत्री का हेलीकाॅप्टर उतरेगा।
- 2.55 से 3.40 बजे तक सीएम बहोर धनवती में मौजूद रहेंगे।
- 3.40 बजे से देवरिया के लिए प्रस्थान करेंगे सीएम।
- 3.50 बजे पुलिस लाइंस देवरिया में बने हेलीपैड पर सीएम उतरेंगे।
- 3.55 बजे जीआईसी स्थित कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना होंगे।
- 4.00 से पांच बजे तक विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास/सभा करेंगे।
- 5.00 से 5.30 बजे तक जन प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे।
- 5.35 बजे पुलिस लाइंस से प्रस्थान करेंगे।
-- -- -- -- -- -- -
डीएम और एसपी ने किया कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण
देवरिया। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने शुक्रवार को बहोर धनवती और जीआईसी स्थित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। साफ-सफाई व आवागमन के मार्गों सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए। सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
दोआबा के 52 गांवों को मिलेगी बाढ़ से सुरक्षा
4.80 करोड़ की लागत से राप्ती नदी के बाएं तट पर निर्मित तिघरा मराछी तटबंध के ग्राम एकौना में कटान स्थल पर बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य का मुख्यमंत्री शिलान्यास करेंगे। इस परियोजना से दोआबा के 52 गांवों के लगभग दो लाख की आबादी को बाढ़ से सुरक्षा मिलेगी। वहीं 15 सौ हेक्टेयर खेती हर साल नुकसान से महफूज हो जाएगी।
-- -- -- -- -- -
इनसेट लोकार्पण
- करीब डेढ़ करोड़ की लागत से तैयार मरजादी देवी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहोर धनवती का लोकापर्ण।
- 58.83 करोड़ की लागत से बरहज तहसील के घाघरा नदी के संगम स्थल से ग्राम कुर्ह परसिया तक बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य का लोकार्पण।
- 15.25 करोड़ की लागत से रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र में प्यासी-मझौली मार्ग पर छोटी गंडक नदी सेतु के निर्माण कार्य का लोकार्पण।
- 11.95 करोड़ की लागत से हुए घाघरा नदी के बाएं तट पर निर्मित तुर्तीपार चुरिया तटबंध के किमी 7.800 के मध्य कटाव निरोधक कार्य का लोकार्पण।
- 6.59 करोड़ की लागत से ग्राम तेनुआ के पास कराए गए बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य का लोकार्पण।
- 5.15 करोड़ की लागत से राजकीय इंटर कालेज रूद्रपुर के निर्माण कार्य का लोकार्पण।
शिलान्यास
- 4.80 करोड़ की लागत से राप्ती नदी के बाएं तट पर निर्मित तिघरा मराछी तटबंध पर ग्राम एकौना में कटान स्थल पर बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य का शिलान्यास।
- 2.6 करोड़ की लागत से ग्राम तिघरा करहकोल कटाव स्थल पर बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य का लोकार्पण।
- 6.31 करोड़ की लागत से घाघरा नदी के बाएं तट पर ग्राम तकिया धरहरा में कटाव निरोधक कार्य का शिलान्यास।
- 6.51 करोड़ की लागत से राप्ती नदी के बाएं तट पर निर्मित केवटलिया महेन तटबंध के किमी 3.150 से 3.400 के मध्य कटाव निरोधक कार्य का शिलान्यास।
- 2.15 करोड़ की लागत से गुर्रा नदी के बाएं तट पर भुसवल पिडरा तटबंध के किमी शून्य से 3.5 के मध्य पिच सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास।
-- -- -- -- --