{"_id":"6743ca80337fd8e66105eb19","slug":"cm-gave-instructions-in-the-morning-by-evening-gangsters-will-be-arrested-for-nihals-five-murders-deoria-news-c-208-1-deo1004-140580-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सुबह सीएम ने दिए निर्देश, शाम तक निहाल के पांच हत्यारोपियों पर गैंगस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सुबह सीएम ने दिए निर्देश, शाम तक निहाल के पांच हत्यारोपियों पर गैंगस्टर
Mon, 25 Nov 2024 06:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 25 Nov 2024 06:23 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। निहाल व विशाल के परिजनों से सीएम ने गोरखपुर में मुलाकात के दौरान अधिकारियों को गैंगस्टर की कार्रवाई का निर्देश दिया था। इसके बाद निहाल हत्याकांड में मुठभेड़ में घायल सभी पांच आरोपियों पर पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि हत्याकांड में गैंग का लीडर अमन गिरि था। उसी के नेतृत्व में इस घटना को अंजाम दिया गया है।
शहर के मुंसफ कॉलोनी निवासी निहाल सिंह की सात नवंबर को सुरौली थाने के जद्दू परसिया पेट्रोल पंप के पास अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने पहले तीन आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया था।
इसके बाद नामजद आरोपियों में आशीष पांडेय व अनुराग गुप्ता को भी मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। एसपी ने बताया कि निहाल हत्याकांड में मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार पांचों आरोपियों में गैंगलीडर अमन गिरि, बृजेश गोस्वामी, आलोक कुमार राजभर, आशीष पांडेय व अनुराग गुप्ता पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। अब पुलिस विशाल हत्याकांड के नामजद चारों आरोपियों के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई में जुटी हुई है।त