फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   CM did not, said preparations seemed perfect

नहीं आए सीएम, तैयारियां धरी रह गईं

Wed, 20 Jan 2016 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Wed, 20 Jan 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
मंगलवार से रूक-रूक कर हो रही बूंदाबादी के बावजूद भी रोपनछपरा गांव में सीएम के आगमन को लेकर प्रशासनिक अमला गांव में चप्पे-चप्पे पर बुधवार दोपहर तक सतर्क दिखा।
विज्ञापन


लेकिन सीएम के नही आने की भनक लगते ही हेलीपैड पर सीएम की अगुआनी के लिए लगे अफसर और नेता एक-एक कर वहां से चल दिए।

इसके बाद ड्यूटी पर लगी पुलिस व अन्य जवानों भी धीरे धीरे गांव से रूखसत हुए।

लार के रोपनछपरा गांव में ठाकुर भद्रसेन सिंह की पुण्य तिथि पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को शामिल होना था।

इसको लेकर एक सप्ताह से गांव में युद्घ स्तर पर प्रशासनिक अफसरों की देख रेख में तैयारी चल रही थी। मंगलवार को अचानक मौसम ने करवट बदला और बूूंदा बादी शुरू हो गई।
विज्ञापन


बुधवार को सुबह से ही रोपनछपरा गांव में मंडल के सपा नेता और अफसर पहुंचने लगे। हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक खाकी और खादी ही दिख रही थी।

करीब मौसम खराब होने के चलते 12 बजे जैसे ही मुख्यमंत्री का कार्यक्रम निरस्त होने की जानकारी वीआईपी रूम में बैठे कमिश्नर पी गुरू प्रसाद, डीआईजी आके चतुर्वेदी और डीएम अनीता श्रीवास्तव को हुई तो वे लोग वहा से उठकर कार्यक्रम स्थल की ओर रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेलीपैड पर संवाददाताओं से डीएम अनीता श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री का कार्यक्रम मौसम की वजह से निरस्त होने की जानकारी दी। इसके बाद पार्टी के बड़े नेता और पुलिसकर्मी वहां से अपने गंतव्य को रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed