फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Clothes used to be hung on electric wires in SP government: Anurag Thakur

सपा की सरकार में बिजली के तारों पर कपड़े टांगे जाते थे : अनुराग ठाकुर

Mon, 28 Feb 2022 11:14 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 11:14 PM IST
विज्ञापन
Clothes used to be hung on electric wires in SP government: Anurag Thakur
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को गौरीबाजार में रोड शो किया। - फोटो : DEORIA
सपा की सरकार में बिजली के तारों पर कपड़े टांगे जाते थे : अनुराग ठाकुर
विज्ञापन

देवरिया। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि जो टोटी चुराते थे, वे रोटी कैसे दे सकते हैं। सपा प्रमुख के मुफ्त बिजली के वादे पर उन्होंने चुटकी ली। कहा, सपा के शासनकाल में तो बिजली आती ही नहीं थी, लोग बिजली के तारों पर कपड़े टांगते थे। वह सोमवार को भाजयुमो की ओर से बैतालपुर में आयोजित युवा विजय चौपाल को संबोधित कर रहे थे।
कहा कि हम अक्सर गोरखपुर में गैंगवार और इंसेफेलाइटिस के बारे में सुनते थे। मोदी और योगी की सरकार ने जिले को इस अपराध और बीमारी से मुक्त करा दिया है। कहा कि सपा, कांग्रेस, बसपा के दावे बेकार साबित होंगे। ये लोग जनता के बीच नहीं रहे और गरीबों के उत्थान के लिए कुछ नहीं किया। 70 साल में गोरखपुर में एम्स नहीं था। मोदी और योगी की सरकार ने गोरखपुर में एम्स बनवाया। देवरिया में मेडिकल कॅालेज बनवाया। देवरिया को बाईपास की सौगात भाजपा सरकार ने दी है।
विज्ञापन

बैतालपुर में युवा विजय चौपाल में भाग लेने से पहले केंद्रीय मंत्री ने भाजयुमो की ओर से खरोह से निकाली गई युवा विजय बाइक रैली में भी हिस्सा लिया। रैली खरोह, रैश्री, बखरा, वकीलगंज, गौरीबाजार होते हुए बैतालपुर पहुंची। इस दौरान प्रत्याशी शलभ मणि त्रिपाठी, कृष्णनाथ राय, दुर्गेश पांडेय, रामदास मिश्रा, शैलेंद्र सिंह आजाद, अभिषेक मिश्रा, डॉ. अभय द्विवेदी, प्रवीण प्रताप मल्ल, बृजेश गुप्ता, जितेंद्र सिंह, राजेश निषाद, विजय सिंह, रंजीत सिंह, सुधांशु रंजन मिश्रा, प्रशांत मिश्रा, मनमोहन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed