{"_id":"69c82e7281481462ec0a4bdc","slug":"closing-stuck-in-holidays-years-accounts-will-be-settled-in-two-days-deoria-news-c-227-1-sgkp1034-155717-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: छुट्टियों में फंसी क्लोजिंग, दो दिन में निपटेगा साल भर का हिसाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: छुट्टियों में फंसी क्लोजिंग, दो दिन में निपटेगा साल भर का हिसाब
Sun, 29 Mar 2026 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 29 Mar 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। चालू बजट वर्ष के अंतिम माह मार्च के समाप्त होने में महज तीन दिन बचे हैं, जिसमें रविवार की छुट्टी के बाद दो कार्यदिवस शेष रहेंगे।
पिछले दो दिन अवकाश के बाद शनिवार को खुले जिले के सरकारी कार्यालयों में अधिकारी कर्मचारी कार्य निपटाने के लिए दौड़-भाग करते दिखे जबकि कोषागार कार्यालय में अवकाश के दिन भी कर्मचारी काम निपटाते रहे।
बजट वर्ष 2025-2026 के अंतिम मार्च माह में 26 व 27 तारीख को नवरात्रि के कारण सरकारी कार्यालयों में अवकाश रहा। इसके बाद सिर्फ शनिवार को कार्यालय खुलने के बाद रविवार को भी अवकाश के चलते बंदी रहेगी जबकि वित्तीय वर्ष के अंतिम दिनों में भुगतान आदि कार्य निपटाने की प्रक्रिया में तेजी आ जाती है।
इस बीच सिर्फ शनिवार को कार्यदिवस होने के चलते खुले कार्यालयों में अधिकारियों को कर्मचारियों को कार्य निपटाने के लिए भागदौड़ करते दिखे। पीडब्लूडी प्रांतीय खंड, पीडब्लूडी इटवा खंड, ड्रेनेज खंड सिंचाई विभाग, सिंचाई निर्माण खंड, आरईडी, राप्ती नहर परियोजना समेत विभिन्न सरकारी कार्यालयों में कर्मचारी कार्य बजट एवं भुगतान आदि कार्य निपटाते दिखे।
विज्ञापन
वरिष्ठ कोषाधिकारी रमेंद्र मौर्य ने कहा कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अवकाश के दिन 26 से 31 मार्च तक अवकाश के दिन भी कार्यालय खुले थे और कर्मचारी कार्य कर रहे थे। इसमें विभिन्न विभागों के कर्मचारियों के बिल निपटाए जा रहे हैं।