फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   closed suger mills will reopen in congress government: ajay

कांग्रेस की सरकार बनी तो चालू होंगी बंद चीनी मिलें : प्रदेश अध्यक्ष

Mon, 01 Mar 2021 12:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
closed suger mills will reopen in congress government: ajay
कांग्रेस की सरकार बनी तो चालू होंगी बंद चीनी मिलें : प्रदेश अध्यक्ष
विज्ञापन

बैतालपुर(देवरिया)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने रविवार को कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में अगर कांग्रेस की सरकार बनी तो देवरिया, बैतालपुर, कठकुइयां और पड़रौना की बंद चीनी मिलों को चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि देवरिया जिले के एक को छोड़ विधानसभा की सभी सीटों पर भाजपा का कब्जा है, लेकिन किसी ने सदन में बोलने तक की जहमत नहीं उठाई।
बैतालपुर में आयोजित कांग्रेस किसान महासम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा सरकार को किसान विरोधी बताया। कहा कि जिस जमीन को किसान अपने सुख-दुख में साथी समझता रहा है वह आने वाले दिनों में उसकी नहीं रह जाएगी। उसे कृषक फसल कांट्रैक्ट के तहत करने का कुचक्र रचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज जिस विकास का भाजपा ढिंढोरा पीट रही है, उसका जाल कांग्रेस ने अपने पिछले कार्यकाल में बुना था। उन्होंने ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश में सरकार बनने से पहले वादा किया था कि सरकार बनते ही इन बंद चीनी मिलों को चलवाएगी, पर अब तक कोई चीनी मिल नहीं चली। प्रदेश के किसानों को गन्ने का बकाया 10 हजार करोड़ का भुगतान 14 दिन में करने का वादा खोखला हो गया। उन्होंने कहा कि किसानों की आमदनी दोगुनी करने का दावा करने वाली भाजपा सरकार के शासन में अकेले उत्तर प्रदेश में पिछले एक वर्ष में साढे़ आठ सौ किसानों ने आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन

सम्मेलन को प्रदेश महासचिव विश्वविजय सिंह, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष युवक कांग्रेस केशव चंद यादव, किसान कांग्रेस पूर्वी जोन चेयरमैन सुयश मणि त्रिपाठी, धीरेंद्र आनंद मिश्र, दिलीप पांडेय, कौशल त्रिपाठी, अजय कुमार सिंह, श्रीप्रकाश सिंह, कालंजय राम त्रिपाठी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह व संदेश यादव ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष जयप्रकाश पाल तथा संचालन भरत मणि त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर अमरेंद्र मल्ल, जयदीप त्रिपाठी, स्नेहलता गौतम, अनवर जकी, प्रदीप पांडेय, डा. प्रदीप मिश्रा, शाकिर हुसैन, संजय चौबे, पुरुषोत्तम नारायण सिंह, त्रिलोकी जायसवाल, डा. अनिल तिवारी, सहला अहरारी, शिव विभूति मिश्र, निलेश मणि, चुन्नू गिरी, गांधी गिरी, महेंद्र अंबेडकर, कुसुम पांडेय, संध्या पांडेय, रानू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed