{"_id":"648dfd2537525755b30b3617","slug":"cleaners-adamant-on-demanding-wage-hike-staged-a-sit-in-in-the-office-premises-deoria-news-c-7-1-210619-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मजदूरी बढ़ाने की मांग पर अड़े सफाई कर्मी, कार्यालय परिसर में दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मजदूरी बढ़ाने की मांग पर अड़े सफाई कर्मी, कार्यालय परिसर में दिया धरना
विज्ञापन
नगर पालिका के कार्यालय परिसर में सफाई कर्मियों ने की नारेबाजी
- बोले, मांगो पर नहीं होगा विचार तो करेंगे कार्य बहिष्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। नगर पालिका में तैनात आउटसोर्सिंग कर्मचारी शनिवार को कार्यालय परिसर में धरने पर बैठ गए। वह मानदेय बढ़ाने, बीमा का लाभ दिलाने व न्यू पेंशन स्कीम से जोड़ने की मांग कर रहे थे। मांगो पर विचार नहीं किए जाने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी।
नगर पालिका परिषद देवरिया में आउटसोर्सिंग के जरिये करीब दो सौ सफाईकर्मी तैनात हैं। दोपहर में सफाईकर्मी कार्यालय परिसर में एकत्र हुए व धरने पर बैठ गए। उनका कहना था कि हम गंदगी साफ करते हैं। शहर की सफाई व्यवस्था में बड़ा योगदान देते हैं। मेहनत के हिसाब से मजदूरी काफी कम मिलती है। आज दिहाड़ी मजदूर भी 700 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मजदूरी ले रहे हैं। ऐसे में सफाईकर्मियों को 350 रुपये प्रतिदिन मजदूरी देना कहां तक उचित है। सफाईकर्मियों ने मांग किया कि उन्हें 700 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मजदूरी दिया जाना चाहिए। यदि किसी सफाईकर्मी की मृत्यु होती है तो पांच लाख रुपये बीमा का लाभ मिलना चाहिए। उनके मानदेय से एनपीएस (न्यू पेंशन स्कीम) के तहत कटौती की जानी चाहिए। इस मौके पर सफाईकर्मियों ने निर्णय लिया कि इसके लिए जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को मांगपत्र दिया जाएगा। इस मौके पर वीरेंद्र बांसफोर, भरत बांसफोर, रवि, राजा बांसफोर, दुर्गेश बांसफोर, सैया बांसफोर आदि मौजूद थे।