{"_id":"664918d47d097a7a3706acb4","slug":"clean-chit-to-chariyan-bujurg-pradhan-deoria-news-c-208-1-deo1004-126000-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: चरियांव बुजुर्ग के ग्राम प्रधान को मिली क्लीन चिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: चरियांव बुजुर्ग के ग्राम प्रधान को मिली क्लीन चिट
Sun, 19 May 2024 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 19 May 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
मतगणना में धांधली को लेकर दायर वाद हुआ निरस्त
गौरी बाजार। विकास खंड क्षेत्र के ग्राम चरियांव बुजुर्ग के ग्राम प्रधान को उपजिलाधिकारी देवरिया ने क्लीन चिट दी। तीन वर्ष पूर्व हुई मतगणना में एक वोट से पराजित होने के बाद कमलावती देवी ने मतगणना में धांधली का आरोप लगाया। इसके लिए उन्होंने उपजिलाधिकारी देवरिया सदर के वहां चुनाव याचिका दायर कर न्याय की मांग की। पर्याप्त साक्ष्य के अभाव में एसडीएम ने दायर याचिका को निरस्त कर दिया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ग्राम चरियांव बुजुर्ग में कुल नौ प्रत्याशियों ने ग्राम प्रधान पद के लिए दावेदारी ठोकी। इसमें एक प्रत्याशी अब्दुल कलाम की मृत्यु हो गई। 26 अप्रैल 2021 को मतदान हुआ। जबकि 2 मई 2021 को मतगणना हुई। एक मत से रामलखन यादव विजयी घोषित किए गए। उन्हें कुल 694 वोट मिले। जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी कमलावती देवी पत्नी त्रिलोकी को 693 वोट मिले। कमलावती देवी ने मतगणना में धांधली का आरोप लगाया। उनका कहना था कि कुछ सजातीय मतगणना कर्मियों ने प्रभाव में आकर उनको मिले मत में से दो से तीन मत को अवैध घोषित कर दिया। सुनवाई न होने पर कमलावती देवी ने चुनाव याचिका दायर की। पर्याप्त साक्ष्य न होने पर एसडीएम सदर ने उनकी याचिका खारिज करते हुए वर्तमान प्रधान राम लखन यादव को क्लीन चिट दे दी।