फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Classes will be conducted in Government Ashram Method School, Mehrauna from 16th: DM

राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय मेहरौना में 16 से संचालित होंगी कक्षाएं : डीएम

Tue, 13 Aug 2024 11:01 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
Classes will be conducted in Government Ashram Method School, Mehrauna from 16th: DM
- छात्रों एवं अभिभावकों को सुरक्षित परिवेश के लिए जिलाधिकारी ने किया आश्वस्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने बताया कि 16 अगस्त से राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय, मेहरौना में कक्षाएं पुनः संचालित होंगी। इस संबंध में समाज कल्याण विभाग को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं।
डीएम ने कहा कि जिला प्रशासन छात्रों को सुरक्षित एवं एजुकेशन फ्रेंडली वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है, और इस दिशा में आवश्यक कार्य भी किए जा रहे हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी को प्रति सप्ताह विद्यालय में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए निर्देशित किया गया है। विद्यालय के मेस के किचन को बेहतर किया जा रहा है और हाइजीन प्रैक्टिस को बढ़ावा दिया जा रहा है। सीसीटीवी कैमरे से किचन की निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम नियमित अंतराल पर मेस में बनने वाले भोजन की गुणवत्ता जांचेगी। डीएम ने छात्रों एवं उनके अभिभावकों को सुरक्षित परिवेश के लिए आश्वस्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला समाज कल्याण अधिकारी जैसवार लाल बहादुर ने बताया कि विद्यालय में कक्षाएं 16 अगस्त से नियमित रूप से चलेंगी। जिलाधिकारी के अनुमोदन के पश्चात हॉस्टल के मेस संचालन हेतु नए सिरे से टेंडर की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। तब तक अग्रिम आदेश तक कुशीनगर के सिरसिया स्थित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय आश्रम पद्धति विद्यालय में मेस का संचालन करने वाली फर्म मेसर्स नव प्रयास इंटरप्राइजेज को निर्देशित किया गया है। किचन में टाइल्स लगाया जा रहा है और आरओ का मेंटेनेंस भी नए सिरे से कराया जा चुका है। इस आवासीय सुविधायुक्त विद्यालय में 325 छात्र अध्ययनरत है।

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि विद्यालय में स्वीकृत पदों के सापेक्ष रिक्त पदों को भरने एवं विद्यालय को सौर ऊर्जा से युक्त बनाने का प्रस्ताव भी भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed