फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   clash between 2 groups firing

डढ़िया गांव में वर्चस्व की जंग में चली गोली

Sun, 07 Jun 2020 10:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
clash between 2 groups firing
डढ़िया गांव में वर्चस्व की जंग में चली गोली
विज्ञापन

तीन दिन से गांव में चल रही गोलबंदी, थाने में किसी ने नहीं दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
एकौना। डढ़िया गांव के दो टोलों में वर्चस्व की जंग को लेकर रविवार को गोली चल गई। इस दौरान हुई मारपीट में दोनों पक्ष से तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। हालांकि, पुलिस गांव में गोली की घटना चलने को लेकर अभी स्पष्ट नहीं बता रही। गांव में तीन दिन से तनातनी चल रही है।

गांव में दो दिन पूर्व दो टोले के बच्चों के बीच कहासुनी को लेकर विवाद हो गया। यहां दोनों टोले के लोगों में वर्चस्व को लेकर चुनाव के दौरान अक्सर विवाद हो रहता है। बच्चों के विवाद के बाद शनिवार को दोनों पक्ष के लोग भिड़ गए। कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। रविवार की दोपहर एक पक्ष के लोग गोलबंद होकर दूसरे टोले पर पहुंचे थे। दोनों पक्ष एक दूसरे पर हमला करने के आरोप को लेकर शोर करने लगे। युवा लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने हो गए। बताया जा रहा है कि डंडे से एक पक्ष के दो और दूसरी तरफ के एक युवक को चोट आने के बाद एक शख्स ने फायरिंग कर दी। दूसरा पक्ष मौके से फायरिंग करते हुए भागा। घायल तीन युवकों का उपचार प्राइवेट अस्पताल में कराया गया। गांव में पहुंची पुलिस से लोग फायरिंग की घटना से इन्कार करने लगे। इस बाबत थानाध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि गांव में मारपीट की सूचना मिलने पर पुलिस भेजी गई थी। अभी किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। अभी फायरिंग के संबंध में जानकारी नहीं है। पुलिस गांववालों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed