{"_id":"647cd5afc26ff21bde00e299","slug":"citys-power-houses-gasping-in-the-heat-deoria-news-c-7-1-193942-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: गर्मी में हांफ रहे शहर के बिजली घर, 36 घंटे में 160 बार ट्रिपिंग, मोबाइल ट्रांसफार्मर से चला रहे काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: गर्मी में हांफ रहे शहर के बिजली घर, 36 घंटे में 160 बार ट्रिपिंग, मोबाइल ट्रांसफार्मर से चला रहे काम
विज्ञापन
देवरिया खास मुहल्ले में लगा मोबाईल ट्रांसफार्मर।संवाद
13 मोहल्लों सहित 200 गांवों की बिजली सात घंटे तक रही बाधित, परेशान हुए लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। तेज गर्मी में बिजली की खपत बढ़ गई है। जबकि आपूर्ति कम मिल रही है। हालत यह है कि 11 केवी की जगह 10 केवी वोल्टेज मिल रही है। इससे शहर के विभिन्न मोहल्लों में लगे ट्रांसफार्मर लोड नहीं झेल पा रहे हैं। शनिवार सुबह से रविवार की शाम तक शहर के 13 मोहल्लों की बिजली 160 बार ट्रिपिंग हुई है और चालीस बार फाल्ट के कारण सात घंटे तक बाधित रही है। इतना नहीं शहर के उपकेंद्रों से जुड़े करीब 200 गांवों को रोस्टर के हिसाब से बिजली नसीब नहीं हो पा रही है। इससे करीब सत्तर हजार उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिले में 92 मिलियन यूनिट की आपूर्ति हो रही है। जबकि खपत 95 यूनिट की है।
शहर के भटवलिया उपकेंद्र से करीब दस मोहल्लों सहित 80 गांवों को बिजली आपूर्ति होती है। इस उपकेंद्र का हाल यह रहा कि शनिवार की सुबह से ट्रिपिंग और फाल्ट की समस्या से उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। करीब 55 बार आई खराबी के कारण शनिवार की रात कठिनईया, सोंदा, खरजरवा, साकेतनगर, भटवलिया की 36 घंटे के भीतर सात घंटे तक विभिन्न समयों पर बिजली गायब रही है। रामलीला मैदान उपकेंद्र पर 73 ट्रिपिंग और लोकल फाल्ट के कारण देवरिया खास, उमानगर, रामनाथ देवरिया, पुराना जिला परिषद, तहसील रोड की बिजली रविवार सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक और भुजौली काॅलोनी, महाराणा प्रताप काॅलोनी की शनिवार रात में 12 से सुबह छह बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही है। जबकि पुरवा उपकेंद्र से जुड़े देवरही, रामगुलाम टोला, गायत्री पुरम और सिंधी मिल सहित करीब 120 गांवों की बिजली शनिवार की दोपहर में 12 से शाम छह बजे तक बाधित रही है। इस उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं को 132 बार ट्रिपिंग और 23 बार लोक फाल्ट से परेशान होना पड़ा है। इस कारण करीब साढ़े तीन लाख की आबादी के सामने बिजली कटौती की समस्या उत्पन्न हो गई थी। ओवरलोड होने के कारण ट्रांसफार्मर फुंकने की वजह से शहर के स्टेशन रोड, देवरिया खास मोहल्ले में मोबाइल ट्रांसफार्मर के सहारे आपूर्ति चालू की गई।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
समय से काम पूरा नहीं, उपकरण भी हैं कम
आंधी में टूटे पोल और तार अभी तक नहीं ठीक हो पाए हैं। उपकरणों का अभाव होने की बात कह कर निगम के कर्मचारी पल्ला झाड़ ले रहे हैं। पोल की कमी तो बताई जा रही है, लेकिन सच तो यह है कि गोदाम में पोल पड़े हुए हैं। ट्रिपिंग, ट्रांसफार्मर फुंकने के कारण बिजली गुल हो जा रही है। सबसे अधिक परेशानी जर्जर तारों से हो रही है। ओवरलोड के चलते तार जल जा रहे हैं। जबकि दूसरी तरह समय से रीवैंप योजना के तहत काम पूरा न होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है। इस योजना के तहत शहर में करीब 25 किलोमीटर तार बदले जाने और 35 ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ानी थी। पर अभी तक इस योजना से शहर में काम पूरा नहीं हो पाया है। निगम का दावा था कि गर्मी के पहले ही जर्जर तारों को बदल दिया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
हर रोज फुंक रहे बीस ट्रांसफार्मर
जिले में करीब 1924 ट्रांसफार्मर से 4.48 उपभोक्ताओं का घर रोशन होता है। हालत यह है कि मई माह में हर रोज बीस से 25 ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं। जबकि भटवलिया उपकेंद्र के वर्कशाॅप में महज दस ट्रांसफार्मर का ही मरम्मत हो पा रहा है। इससे साफ जाहिर हो रहा है कि ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद उपभोक्ताओं को कई दिनों तक बिजली नसीब नहीं हो रही है।
कोट-- --
बिजली की ट्रिपिंग और फाल्ट के कारण कई बार रुक-रुक कर बिजली गायब हो जा रही है। जर्जर तार कब गिर जाए कहा नहीं जा सकता है। रात में बिजली गायब होने से काफी दिक्कत हो रही है। उपकेंद्र पर फोन करने पर कोई जवाब नहीं मिल रहा है।
दीपक पांडेय, रामनाथ देवरिया
कोट
जब गर्मी तेज पड़ रही है तो बिजली ही गायब हो जा रही है। चौबीस घंटे में महज 15 घंटे बिजली मिल रही है। आए दिन फाल्ट होने से पूरी रात बिजली नहीं आ रही है। रात के समय बहुत परेशानी हो रही है। एक तरफ गर्मी तो दूसरी तरफ मच्छर परेशान कर रहे हैं।
विकास कुमार, भटवलिया
-- -- -- -- -- --
गर्मी के कारण ओवरलोड से दिक्क्त आ रही है। इस समय बिजली की खपत बढ़ गई है। उसके हिसाब आपूर्ति कुछ कम मिल रही है। लोकल फाल्ट की समस्या है। तार बदलने का काम किया जा रहा है। जीसी यादव अधीक्षण अभियंता
-- -- -- -- -- -- -- -- --
फुंक रहे ट्रांसफार्मर, गर्मी से परेशान है जनता
लो वोल्टेज से जूझ रहे उपभोक्ताओं को नया ट्रांसफार्मर लगने की उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। ओवरलोड से तरकुलवा सबस्टेशन के कई गांवों के ट्रांसफार्मर आए दिन फुंक जा रहे हैं। लोकल फाल्ट, रोस्टिंग और बिजली कटौती से परेशान उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज की समस्या से भी जूझना पड़ता है, लेकिन बिजली निगम के अधिकारी केवल खानापूर्ति करते हैं। तरकुलवा बिजली सबस्टेशन से तरकुलवा, गढ़रामपुर, बंजरिया और पथरदेवा सहित चार फीडरों के सहारे करीब 350 गांवों को सप्लाई दी जाती है। बंजरिया फीडर के बंजरिया गांव में टुनटुन वर्मा के घर के पास लगे 100 केवीए के ट्रांसफार्मर से लगभग 250 उपभोक्ताओं को सप्लाई दी जा रही है, जिससे ओवरलोड के कारण उपभोक्ता लो वोल्टेज की समस्या झेल रहे हैं। इस गांव के पूर्व प्रधान विशुनदेव गुप्ता, डॉ. बलवंत सिंह, राजू सिंह, श्रीराम मद्धेशिया, अच्छेलाल प्रसाद, टुनटुन वर्मा, संध्या मद्धेशिया, अंतिमा मद्धेशिया, सरोज मद्धेशिया, यशवंत गुप्ता, अनिरुद्ध गुप्ता आदि का कहना है कि घर में रखे फ्रीज, कूलर, वाशिंग मशीन आदि इलेक्ट्रॉनिक उपकण शोपीस बने हुए हैं। उमस भरी गर्मी में पंखे केवल डोलते भर हैं। इसी प्रकार हरैया, पगरा, महुआपाटन, मठिया महावल कुटी टोला, सिसवा, मुड़िकटवा, नरायनपुर, सोहनरिया, सकतुआ, बेलही, रामपुर धौताल, बरईपट्टी, अमवां, पटखौली, कौलाचक आदि गांवों में लगे ट्रांसफार्मरों की क्षमता से अधिक उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति दी जा रही है, जिससे इन गांवों के उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
अवर अभियंता संदीप कुमार ने बताया कि रात में कुछ आटा चक्की और आरओ प्लांट चलते हैं, जिससे वोल्टेज की समस्या हो रही है। कुछ गांवों में लगे ट्रांसफार्मर पर ओवरलोड है, जिसकी क्षमता वृद्धि के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। ट्रांसफार्मरों के बदल जाने पर लो वोल्टेज की समस्या खत्म हो जाएगी।