{"_id":"6421e51a7ea9360fa60ba814","slug":"city-scan-investigation-stalled-400-patients-returned-deoria-news-c-7-1-101531-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सिटी स्कैन जांच ठप, 400 मरीज लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सिटी स्कैन जांच ठप, 400 मरीज लौटे
Tue, 28 Mar 2023 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 28 Mar 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के सीटी स्कैन मशीन का जला पैनल।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल कॉलेज में हाई वोल्टेज करंट से एक सप्ताह से जल गया है पैनल, बाहर से मोटी रकम देकर करा रहे जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में केबल जलने से एक सप्ताह से सीटी स्कैन जांच बंद है। इससे मरीजों को मुफ्त की जगह मोटी रकम देकर बाहर जांच करानी पड़ रही है। सबसे बड़ी दिक्कत उन मरीजों को हो रही है, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं। इस वजह से उनके इलाज में बाधा आ रही है। मेडिकल कॉलेज से अब तक 400 मरीज निराश होकर लौट गए हैं।
मेडिकल कॉलेज में सीटी स्कैन जांच की निशुल्क सुविधा है। ओपीडी और वार्ड में भर्ती मरीजों की डॉक्टर जरूरी होने पर सीटी स्कैन कराते हैं। इसमें नस, दर्द, चक्कर आने, दुर्घटना में घायल सहित अन्य मरीज शामिल होते हैं। हर रोज सेंटर पर 50 से 55 मरीजों की जांच की जाती है। 21 मार्च को बिजली कट गई थी। दोबारा आपूर्ति बहाल होने के बाद हाई वोल्टेज से पैनल जल गया। अगले दिन मैकेनिक गोरखपुर से आया, लेकिन खराबी दूर नहीं हो सकी, तभी से जांच ठप है। हर रोज मरीज पहुंच रहे हैं और सूचना चस्पा देख लौट जा रहे हैं। दुर्घटना में घायल निखिल कुमार निवासी भाटपाररानी, विशुनपुरा के अखिलेश त्रिपाठी, रविंद्र पहुंचे, लेकिन उन्हें मायूस लौटना पड़ा। इसी तरह अन्य कई मरीजों को भी बाहर जांच कराने को मजबूर होना पड़ा।
निजी केंद्रों पर लगते हैं 14 से 3500 रुपये
- सीटी स्कैन जांच कई तरह की होती है। निजी सेंटरों पर सीटी स्कैन जांच के लिए 1400 से 3500 लगते हैं। वहीं सरकारी अस्पताल में इसके लिए शुल्क नहीं देना पड़ता है।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
अभी दो दिन करना होगा इंतजार
सीटी स्कैन के पैनल में खराबी ठीक होने में दो दिन का समय लगेगा। दो दिन अलग-अलग मैकेनिकों ने पैनल की जांच की, पर उपकरण न होने से खराबी दूर नहीं हो सकी। उपकरण मंगाया गया है। उसके आने बाद ही पैनल की खराब दूर हो सकेगी।
-- -- -- -- --
- तीन दिन से सीटी स्कैन जांच कराने के लिए हर रोज आ रहा हूं कि आज जांच हो जाए। आने-जाने में समय की बर्बादी और अन्य दिक्कतें हो रही हैं। अब बाहर से जांच करानी पड़ेगी।
रवि प्रकाश भारती, कृतपुरा
जिला अस्पताल के चार दिन से भर्ती हूं। सीटी स्कैन कराने कई बार गया, लेकिन जांच नहीं हुई। डॉक्टर को रिपोर्ट दिखाने के लिए मजबूरी में निजी सेंटर पर कराना पड़ा, जहां 3500 रुपये लगे।
सत्यनारायण, सिसवा-- -- -- -- -
जिला अस्पताल में चार दिन से बेटा भर्ती है। मशीन खराब होने से सीटी स्कैन जांच नहीं हो पा रही है। बाहर अधिक पैसा लग रहा है। खर्च उठाने में दिक्कत होगी। मशीन ठीक होने पर जांच होगी।
विनोद कुमार, रामनाथ देवरिया
-- -- -- -- --
- सीटी स्कैन के पैनल में खराबी आई है। जले हुए उपकरण को मंगाया जा रहा है। उसके आने के बाद मशीन काम करने लगेगी।
डॉ. एचके मिश्रा सीएमएस

सत्यनारायण, सिसवा