फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   CIB raid on reservation counter, brokers fled

आरक्षण काउंटर पर सीआईबी का छापा, भागे दलाल

Tue, 24 May 2022 12:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
CIB raid on reservation counter, brokers fled
आरक्षण काउंटर पर सीआईबी का छापा, भागे दलाल
विज्ञापन

लार रोड। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर टिकट के लिए रविवार के दिन हुए हंगामे के बाद सीआईबी की टीम सोमवार को पहुंची। टीम ने स्टेशन के टिकट काउंटर पर छापा मारा। इससे स्टेशन के कर्मचारियों में खलबली मच गई। तत्काल टिकट के लिए खड़े लोगों का टीम ने बयान लिया। यात्रियों ने बताया कि पहला नंबर होने के बाद भी टिकट नहीं मिल रहा है और कर्मचारियों की मिलीभगत से अंदर से टिकट दे दिया जा रहा है।
लार रोड रेलवे स्टेशन पर वर्षों से टिकट के दलालों का कब्जा बरकरार है। लोगों का आरोप है कि स्टेशन कर्मियों से सांठगांठ कर दलाल टिकटों की दलाली करते हैं। वहीं, सुबह से लाइन में लगने वालों को टिकट नहीं मिल पाता। पहले भी कई बार टिकट के लिए स्टेशन पर मारपीट हो चुकी है। रविवार को यात्रियों के हंगामे के बाद भी सोमवार की सुबह टिकट काउंटर पर कुछ दलाल घूमते दिखे।
विज्ञापन

जब सीआईबी टीम का छापा पड़ा तो दलाल भाग चले। भटनी सीआईबी प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि छापा मारा गया था। यात्रियों से जानकारी ली गई है। कर्मचारी की मिलीभगत की जांच की जा रही है। काउंटर पर खड़े टिकट दलाल फरार हो गए। बहुत जल्द ही बड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed