{"_id":"612d12118ebc3ec62c74d8fd","slug":"chori-in-four-house-deoria-news-gkp4073584165","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही रात में चार घरों में लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही रात में चार घरों में लाखों की चोरी
विज्ञापन
भटवा पांडे में हुई चोरी की घटना की जांच करती पुलिस।संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ही रात में चार घरों में लाखों की चोरी
- कच्छा बनियान गिरोह ने वारदात को दिया अंजाम
- ग्रामीणों ने दौड़ाया तो चोर गोली मारने की धमकी देते हुए फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहनपुर/भाटपाररानी। बनकटा थाना के ग्राम भठवा पांडेय में कच्छा बनियान गिरोह के सदस्यों रविवार की रात चार घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया। लाखों रुपये के जेवरात व नकदी उठा ले गए। एक घर मेें हुई घटना की सूचना पर रात में ही 112 नंबर की पुलिस निरीक्षण कर जाने के बाद चोरों अन्य तीन घरों में वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना पर सोमवार को सीओ पंचम लाल, विधायक डॉ. आशुतोष उपाध्याय ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि चोर कच्छा बनियान पहने थे और चेहरा बांधे हुए थे। वे सबसे पहले गौरी शंकर यादव के घर नकब काटकर घर मे घुसकर घटना को अंजाम दिया। आवाज सुनकर घर के लोगों के जागने पर चोर दो बाक्स, अटैची व उसमें रखा आभूषण उठा ले गए। सूचना पाकर जब 112 नंबर की पुलिस पहुंची और घटना का निरीक्षण कर गांव के कुछ लोगों को लेकर चोरों की तलाश में जुट गई। इसके बाद चोर हृदयासागर यादव के घर के पीछे से दीवार फांदकर कर घर में दहशत फैलाकर नौ सोने की आभूषण तथा 50 हजार नकद उठा ले गए। कुछ देर बाद चोर कालीचरण यादव तथा अशोक यादव के घर के पीछे का फाटक तोड़ घुसे और अटैची में रखा आभूषण उठा ले गए। अशोक के घर के बक्से का ताला तोड़ने के दौरान घरवाले जाग गए। तब तक पूरा गांव जुट गया और चोरों को पकड़ने की कोशिश की। चोर ग्रामीणों को गोली मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। थानाध्यक्ष घनश्याम सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की जांच की जा रही है।