फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Children will learn Kakhara from Bal Pitara app

Deoria News: बाल पिटारा एप से ककहरा सीखेंगे नौनिहाल

Sun, 20 Aug 2023 11:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Children will learn Kakhara from Bal Pitara app
- पिटारा एप में लोड हैं 32 कहानियां व 36 कविताएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से पिटारा एप लांच किया गया है। इसे आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ताओं के मोबाइल में डाउनलोड कराया गया है। इससे बच्चे खेल-खेल में ही ककहरा सीखेंगे। यह एप गूगल एप से कोई भी डाउनलोड कर सकता है।

एप को पढ़ाई के लिहाज से रुचिकर बनाने के लिए खेल का रूप दिया गया है। माता-पिता अपने नौनिहाल को घर पर ही हिंदी, गणित समेत अन्य विषयों के बारे में बताएंगे। मोबाइल फोन की पढ़ाई बच्चों को भाएगी। इससे पढ़ाई के प्रति उनमें रुझान बढ़ेगा। बाल पिटारा एप में 32 कहानियां व 36 कविताएं अपलोड की गई हैं। अभिभावक बच्चों को कहानी व कविता याद कराएंगे। नैतिक शिक्षा से जुड़ी कहानियों व कविताओं से नन्हे-मुन्नों की जानकारी बढ़ेगी। इसके अलावा संस्कारों से रूबरू होंगे। एप में तीन सौ से अधिक गतिविधियां अपलोड की गई हैं। अभिभावक अपने बच्चों को इसे सिखाएंगे। मसलन, सुबह उठकर मुंह धोना, दांत साफ करने, खाना खाने से पहले और बाद में हाथ धोने के साथ ही दिनचर्या और शिक्षण कार्य से जुड़ी अच्छी गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलेगी। उम्मीद जताई जा रही कि विभाग की यह पहल कारगर साबित होगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्णकांत राय ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मोबाइल में बाल पिटारा एप डाउनलोड कराया गया है। इसे अभिभावकों के मोबाइल फोन में अपलोड कराने के निर्देश दिए गए हैं। इससे आंगनबाड़ी में नामांकन कराने वाले बच्चे भी घर बैठे आनलाइन पढ़ाई कर सकेंगे। वहीं पठन-पाठन में उनकी रुचि भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed