{"_id":"696fc70518de8c5d4a07f16d","slug":"child-riding-a-bicycle-dies-after-being-crushed-under-an-e-rickshaw-deoria-news-c-208-1-deo1023-173074-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ई-रिक्शा के नीचे दबने से साइकिल सवार बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ई-रिक्शा के नीचे दबने से साइकिल सवार बच्चे की मौत
Tue, 20 Jan 2026 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 20 Jan 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
बरियारपुर। थाना क्षेत्र के देवरिया मीर गांव में मंगलवार को तेज रफ्तार ई-रिक्शा की टक्कर से 10 वर्षीय मनीष सिंह की जान चली गई। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
देवरिया मीर निवासी मनीष सिंह (10 वर्ष) पुत्र अंगद सिंह साइकिल से दूध लेकर बैकुंठपुर रोड के रास्ते अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान देवरिया की ओर से आ रहे ई-रिक्शा ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा सड़क पर पलट गया और मनीष उसके नीचे दब गया। हादसे में मनीष के सिर में गंभीर चोट आई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
इस दुर्घटना में हितेश सिंह और अमित सिंह भी घायल हो गए, जिनका इलाज कराया जा रहा है। सूचना मिलने पर बरियारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी।