{"_id":"68fbda3054ad4d7e970ced18","slug":"chhath-ghat-will-be-monitored-with-drone-cameras-deoria-news-c-205-1-ksh1001-147710-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: छठ घाट की ड्रोन कैमरे से होगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: छठ घाट की ड्रोन कैमरे से होगी निगरानी
Sat, 25 Oct 2025 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 25 Oct 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज। कस्बा के रामजानकी छठ घाट पर पूजा की तैयारी का रामकोला विधायक और एसडीएम ने निरीक्षण किया। उन्होंने छठ घाट पर ड्रोन कैमरे से निगरानी कराने के निर्देश दिए। रामकोला विधायक विनय प्रकाश गौड़ ने कप्तानगंज एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता के साथ कस्बा के रामजानकी घाट समेत आसपास के छठ घाटों का निरीक्षण किया। विधायक ने कहा कि रामजानकी मंदिर परिसर में बने छठ घाट पर करीब 10 हजार व्रती महिलाओं की भीड़ हाेती है।
नगर पंचायत प्रशासन की तैयारियां पूरी की जा रही हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय खेतान ने बताया कि छठ घाट से दो ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी। थानाध्यक्ष चंद्रभूषण प्रजापति ने बताया कि भीड़ की निगरानी को लेकर 200 पुलिस कर्मियों की तैनाती के साथ महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती सादे वर्दी में किया जाएगा।