{"_id":"69a4942ceb6723ec920ad244","slug":"chhapra-anand-vihar-terminal-will-run-on-kaptanganj-thaw-route-deoria-news-c-205-1-ksh1001-155727-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: कप्तानगंज-थावे मार्ग पर चलेगी छपरा-आनंद विहार टर्मिनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: कप्तानगंज-थावे मार्ग पर चलेगी छपरा-आनंद विहार टर्मिनल
विज्ञापन
पडरौना। रेलवे प्रशासन की तरफ से होली पर्व के मौके पर यात्रियों की सुविधा के लिए 05071/05072 छपरा-आनन्द विहार टर्मिनल-छपरा वाया गोरखपुर होली विशेष गाड़ी का संचलन की मंजूरी दी है। यह स्पेशल ट्रेन छपरा से दो से 16 मार्च तक प्रत्येक सोमवार को और आनंद विहार टर्मिनल से तीन से 17 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार को 03 फेरों के लिए संचालित होगी। रेलवे प्रशासन ने इसके लिए समय सारणी घोषित कर दी है।
पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने कहा कि 05071 छपरा-आनन्द विहार टर्मिनल होली विशेष गाड़ी 02 से 16 मार्च, 2026 तक प्रत्येक सोमवार को छपरा से 15:00 बजे प्रस्थान कर मशसख से 16:02 बजे, दिघवा दुबौली से 16:24 बजे, थावे से 17:55 बजे, पडरौना से 19:22
बजे, रामकोला से 19:44 बजे, कप्तानगंज से 20:15 बजे, गोरखपुर से 21:25 बजे से चल कर खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, दूसरे दिन बुढ़वल से 01:32 बजे पहुंचेगी। इसके बाद सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद व गाजियाबाद होते हुए आनंद विहार टर्मिनल 10:20 बजे पहुंचेगी। इसी तरह वापसी के दौरान 05072 आनंद विहार टर्मिनल-छपरा होली विशेष गाड़ी तीन से 17 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार को आनंद विहार टर्मिनल से 11:30 बजे प्रस्थान कर गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, बुढ़वल, गोंडा के रास्ते दूसरे दिन बस्ती से 00:32 बजे, खलीलाबाद से 01:07 बजे, गोरखपुर से 01:50 बजे, कप्तानगंज से 02:55 बजे, रामकोला से 03:22 बजे, पडरौना से 03:44 बजे, थावे से 05:40 बजे, दिघवा दुबौली से 06:40 बजे और मशसख से 07:02 बजे छूटकर छपरा 08:15 बजे पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान का एक, एलएसएलआरडी का एक, सामान्य द्वितीय श्रेणी के चार, शयनयान श्रेणी के पांच, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के दो, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के छह, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के दो और वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी के एक कोच सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।