फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Cheating of Rs 99 thousand in the name of providing agency, case

Deoria News: एजेंसी दिलाने के नाम पर 99 हजार की ठगी, केस

Wed, 16 Oct 2024 03:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 16 Oct 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
Cheating of Rs 99 thousand in the name of providing agency, case
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भटनी। बियर की दुकान पर काम करने वाले युवक को पानी के बोतल की एजेंसी दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति ने 99 हजार की ठगी कर ली। युवक ने जब रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने फर्जी हस्ताक्षर किया चेक थमा दिया, जिसे बैंक ने अस्वीकार कर दिया। ठगी का आरोपी बरेली का रहने वाला है। वह मोबाइल फोन बंद कर फरार है। शिकायत पर पुलिस ने मंगलवार को धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। भटनी कस्बे के सोनारी गली निवासी राहुल कुमार क्षेत्र के एक बियर की दुकान पर काम करता है। छह महीने पूर्व बियर खरीदने दुकान पर आने वाले एक युवक से राहुल की दोस्ती हो गई। वह यहां प्राय: बियर खरीदने आता था। आरोपी का नाम हर्षित रस्तोगी निवासी बभनपुरी, चटोरी गली, बरेली बताया जा रहा है। उसने राहुल को पानी के बोतल का व्यवसाय करने के सिलसिले में भटनी क्षेत्र में आने की जानकारी दी थी। राहुल ने भी यह व्यवसाय करने की इच्छा जताई। आरोपी ने पानी के बोतल की एजेंसी दिलाने व ज्यादा लाभ बताकर पहले 60 हजार व बाद में करीब 39 हजार रुपये ले लिए। रुपये लेने के बाद काफी दिनों तक दुकान पर नहीं आने पर राहुल को ठगी का अहसास हुआ।

उसने फोन किया तो हीलाहवाली करने लगा। बाद में दबाव बनाने पर 60 व 39 हजार के दो चेक देकर काम के सिलसिले में कुछ दिन बाहर जाने की बात कहकर चला गया। बैंक में जाने पर दोनों चेक पर गलत हस्ताक्षर पाया गया। संपर्क करने की कोशिश की तो मोबाइल फोन बंद मिला। शिकायत पर पुलिस हर्षित रस्तोगी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई है। प्रभारी निरीक्षक रणजीत सिंह भदौरिया ने बताया कि पानी के बोतल की एजेंसी दिलाने के नाम पर युवक से 99 हजार की ठगी की गई है।स
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed