फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Cheating of Rs 40 lakh in the name of getting contract and bike agency

Deoria News: ठेका व बाइक एजेंसी दिलाने के नाम पर 40 लाख की ठगी

Fri, 15 Mar 2024 01:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Cheating of Rs 40 lakh in the name of getting contract and bike agency
- आधा दर्जन युवकों ने उमानगर निवासी एक युवक के विरुद्ध दी तहरीर
विज्ञापन

- पुलिस ने घटनास्थल पहुंच की मामले की जांच, नहीं मिला आरोपित
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले में विदेश ठगी का मामला अभी चल ही रहा था कि पावर हाउस का ठेका व एक बाइक कंपनी की एजेंसी दिलाने के नाम पर आधा दर्जन युवकों से ठगी कर ली गई। ठेकेदारी व एजेंसी की कौन कहे खाते में भेजा गया पैसा नहीं मिला तो युवकों ने कोतवाली पुलिस की शरण ली। आधा दर्जन युवकों ने उमानगर के एक युवक पर धोखाधड़ी कर 40 लाख रुपये लेने का आरोप लगाया है। उनकी तहरीर पर पुलिस कर्मियों ने घटनास्थल का जायजा लिया, लेकिन आरोपति का कोई सुराग नहीं मिला।
पुलिस को दी तहरीर में आधा दर्जन युवकों ने आरोप लगाया है कि शहर के उमानगर निवासी कुलदीप मिश्रा पुत्र राकेश मिश्रा ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। युवकों में शामिल मउ जिले के दोहरीघाट के विशाल कुमार गुप्ता पुत्र श्याम बिहारी गुप्ता का आरोप था कि वह विभिन्न प्रकार के ठेकेदारी के साथ एजेंसियां दिलाने के नाम पर युवकों को अपना निशाना बनाता है। उसने गोरखपुर में अपना ऑफिस खोल रहा है। गोरखपुर के एक मित्र के माध्यम से उससे मुलाकात हुई। इसके बाद पावर हाउस की ठेकेदारी दिलाने के नाम पर सिक्योरिटी के रूप में मुझसे पांच लाख रुपये ले लिया।
विज्ञापन

इसी तरह गोरखपुर के संदीप साहनी 18.20 लाख, देवरिया के खुखुंदू के ऋषभ से 2.25 लाख, आजमगढ़ के धनेश यादव से 17 लाख रुपये ले लिया। इसी तरह शहर की सीसी रोड प्रेम बालिका दूबे से 6 लाख हीरो की एजेंसी दिलाने के नाम पर ऐंठ लिया। यह सारे पैसे उसके खाते में भेजे गए है। पैसा मांगने पर पहले टाल मटोल कर रहा था। अब गाली-गलौज पर उतारू हो जा रहा है। पीड़ित युवकों ने कोतवाली पहुंच पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल वेद प्रकाश शर्मा के निर्देश पर पुलिस ने घटनास्थल पहुंच मामले की जांच की, लेकिन आरोपित का कोई सुराग नहीं मिला। सीओ संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि आवेदन की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed