{"_id":"647cd3e773d1622d910e89ac","slug":"cheating-of-about-40-lakh-rupees-from-30-students-deoria-news-c-7-1-194360-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: 30 छात्र-छात्राओं से करीब 40 लाख रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: 30 छात्र-छात्राओं से करीब 40 लाख रुपये की ठगी
विज्ञापन
जालसाजी करने का आरोपी अमित
फर्जी पैरामेडिकल नर्सिंग एंड फार्मेसी इंस्टीच्यूट चलाने वाला निदेशक गिरफ्तार
एएनएम, जीएनएम कोर्स कराने का दिया था झांसा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। फर्जी पैरामेडिकल नर्सिंग एंड फार्मेसी इंस्टीच्यूट खोल कर जीएनएम और एएनएम कोर्स कराने के नाम पर जिले के करीब तीस छात्र-छात्राओं से 40 लाख रुपये की ठगी करने वाले निदेशक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को भनक लगी है कि इस जालसाज ने देवरिया, कुशीनगर और बिहार की छात्राओं का नामांकन कराकर काफी संख्या में लोगों से ठगी करने का काम किया है।
रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के कोटवा मोड़ निवासी रीना यादव, ज्योति कुशवाहा, सुमन चौहान, अंजलि चौहान, संजीता सिंह, सरिता कुमारी, नितेश कुशवाहा, धनंजय गोंड सहित अन्य ने शनिवार की रात कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की जांच पड़ताल में जुटी पुलिस को पता चला कि शहर के सोमनाथ नगर में एलडी पैरामेडिकल नर्सिंग एंड फार्मेसी इंस्टीच्यूट के डायरेक्टर अमित कुमार निवासी जगदीशपुर थाना विजयीपुर, गोपालगंज, बिहार जीएनएम, एएनएम की डिग्री दिलाने के नाम पर बड़ा रैकेट चलाता है। पीड़ित छात्र-छात्राओं ने बताया कि जीएनएम, एएनम कोर्स के लिए किस्तवार रुपये देकर एडमिशन कराए थे, जिसकी रसीद भी उसने दिया था। यह हमेशा झांसा देता रहा कि लखनऊ से डिग्री दिला देंगे। दो साल तक यह ठगी करता रहा। जब इस पर शक हुआ तो हम लोगों ने पता किया तो यह संस्थान फर्जी पाया गया। इस पर रुपये की मांग करने लगे तो यह अपना मोबाइल नंबर बंद कर दिया। बार-बार यह कहता रहा कि हम रजिस्ट्रेशन करा दिए हैं, लेकिन असलियत यह थी कि फर्जी रसीद छपवा दिया था। इसके कारनामे से हम सभी का भविष्य खराब हो गया है। पुलिस ने आरोपी अमित को रविवार को गिरफ्तार कर लिया है।
-- -- -- -- --
कोट-
फर्जी नर्सिंग कॉलेज चलाने वाले निदेशक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसने जिले की करीब 30 से अधिक छात्र-छात्राओं से 40 लाख रुपये की ठगी की है। मामले की जांच की जा रही है। शुरूआती जांच में यह पता चला है कि कई जनपदों के छात्र-छात्राओं से डिग्री दिलाने के नाम पर लाखों रुपये हड़प लिए हैं।
विज्ञापन
राहुल सिंह
कोतवाल
-- -- -- -- -- --
फार्मेसी कॉलेजों की जांच के लिए समिति गठित
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। प्रदेश के कुछ जगहों पर फार्मेसी कॉलेजों में हुई गड़बड़ी को लेकर शासन सख्त हो गया है। जिले में खुले फार्मेसी कॉलेजों की जांच कर मानक के बारे में जानकारी ली जाएगी। इसके लिए डीएम की तरफ से तीन सदस्यी समिति का गठन किया गया है, जो दस जून तक अपनी रिपोर्ट दे देगी।
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय व प्राविधिक शिक्षा की तरफ से स्थापित सभी फार्मेसी कॉलेजों की जांच शुरू की गई है। इसमें जिले के एलएन फार्मेसी कॉलेज गोविंदपुर, धतुरा, बैतालपुर, एलपीएम कॉलेज आफ फार्मेसी प्रानछापर, विद्यावती देवी कॉलेज आफ फार्मेसी दामोदरपुर हैं। इन विद्यालयों की जांच की जाएगी। इसमें 2022, 2023 में निजी क्षेत्र के आवेदकों ने बी फार्मा और डी फार्मा संस्थान स्थापित करने के लिए विभागीय अनापत्ति के लिए आवेदन किया था। उन्हें प्रतिबंधों के तहत अनापत्ति निर्गत की गई थी। शासन की तरफ से चेताया गया था कि यदि संस्था की तरफ से प्रस्तुत शपथ पत्र में दिए गए सभी तथ्य सही होने चाहिए। जांच के दौरान अगर गलत मिला तो कार्रवाई की जाएगी। इसकी जांच के लिए नामित एसडीएम या तहसीलदार, राजकीय पॉलिटेक्निक के प्राचार्य व डीआईओएस को शामिल किया गया है। एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में स्थापित सभी फार्मेसी कॉलेजों की जांच की जाएगी। गलत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।