फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   chauki incharge died in accident

अनियंत्रित वाहन की चपेट से बाइक सवार चौकी इंचार्ज की मौत

Wed, 26 Oct 2022 11:14 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 11:14 PM IST
विज्ञापन
chauki incharge died in accident
बरहज के गौरा चौकी इंचार्ज और मृतक रमाशंकर सिंह यादव का फाइल फोटो संवाद - फोटो : DEORIA
अनियंत्रित वाहन की चपेट से बाइक सवार चौकी इंचार्ज की मौत
विज्ञापन

तेलियां कला स्थित श्रीराम इंटर कॉलेज के निकट हुई दुर्घटना, दीवान घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज/देवरिया। मईल थाना क्षेत्र के तेलियां कला स्थित श्रीराम इंटर कॉलेज के निकट मंगलवार को पहिया का टायर बर्स्ट होने से चारपहिया वाहन अनियंत्रित होकर बाइक से भिड़ गया। हादसे में बाइक सवार बरहज थाने में तैनात गौरा चौकी इंचार्ज रमाशंकर यादव (46) पुत्र नरसिंह यादव और दीवान अजय सिंह पुत्र स्व.साहब सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर बरहज और मईल पुलिस पहुंच गई। घायल पुलिस कर्मियों को इलाज के लिए ले जाया गया, जहां चौकी इंचार्ज को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि दीवान अजय सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
गाजीपुर के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र स्थित हरिहरपुर गांव निवासी रमाशंकर सिंह यादव पुत्र नरसिंह यादव करीब चार माह से बरहज के गौरा चौकी इंचार्ज पद पर तैनात थे। पुलिस के अनुसार सुबह दीवान अजय सिंह पुत्र स्व. साहब सिंह के साथ विवेचना के लिए जा रहे थे। इसी बीच तेलियां कला इंटर कॉलेज के निकट विपरीत दिशा से आ रहे चारपहिया वाहन का टायर बर्स्ट कर गया और वाहन ने अनियंत्रित होकर बाइक में टक्कर मार दी। चौकी इंचार्ज की मौत की जानकारी होने पर सहकर्मियों में मातम पसर गया। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने जिला अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस में दी गई सलामी
देवरिया। बरहज थाने के गौरा चौकी इंचार्ज रहे रमाशंकर सिंह यादव का शव पुलिस लाइंस में पहुंचा, जहां एसपी संकल्प शर्मा, एएसपी राजेश सोनकर, सीओ सिटी श्रीयश मिश्र पंचम लाल यादव, प्रतिसार निरीक्षक पंकज सिंह सहित अन्य अधिकारियों व पुलिस कर्मियों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही उन्हें अंतिम सलामी दी गई। इसके बाद शव उनके घर के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

...चाहकर भी नहीं रोक पाए साथी पुलिसकर्मी
बरहज। नगर स्थित गौरा पुलिस चौकी इंचार्ज रमाशंकर सिंह यादव की सड़क हादसे में मंगलवार की सुबह मौत हो गई। घटना के दिन साथी पुलिस कर्मी उन्हें रोकने का प्रयास किए, लेकिन चाहने के बाद भी वह नहीं रुके और मौत ने उन्हें पास बुला लिया। जिसको लेकर सभी मर्माहत हैं।
गाजीपुर के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव निवासी नरसिंह यादव और स्व. मनवासी देवी के तीन पुत्रों रामजी, रामभजन में रमाशंकर सिंह यादव दूसरे नंबर के थे। 1996 में रमाशंकर ने पुलिस की नौकरी ज्वाइन की थी। लोगों के अनुसार रमाशंकर सिंह यादव दीपावली की रात पत्नी कविता से फोन पर बात की थी। कविता को क्या पता था कि यह उनकी आखिरी काल है। मंगलवार की सुबह नौ बजे सहकर्मी महेश का हेलमेट लेकर वह विवेचना में लार जाने की तैयारी कर रहे थे। जिस पर कुछ साथियों ने त्योहार की बात करते हुए अगले दिन जाने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने ड्यूटी को प्राथमिकता देते हुए जाना उचित बताते हुए दीवान अजय सिंह के साथ निकल पड़े। सभी को क्या पता था कि मौत काल बनकर उनका रास्ते में इंतजार कर रही है। बुधवार को गांव के निकट नदी घाट पर उनका दाह-संस्कार किया गया। पत्नी कविता, पुत्री प्रियांशी और पुत्र हिमांशु का रो-रो कर बुरा हाल था। संवाद
दोनों बच्चों को अधिकारी बनाना चाहते थे रमाशंकर
बरहज। गौरा चौकी इंचार्ज रमाशंकर सिंह यादव की मौत के सदमे से लोग उबर नहीं पा रहे हैं। उन्हें दो संतान प्रियांशी और हिमांशु हैं। पत्नी कविता का कहना है कि एक ही झटके ने सारी खुशियां छीन ली। वह बच्चों को अधिकारी बनाना चाहते थे। पुत्री दिल्ली से बीएससी और पुत्र बनारस में रहकर पढ़ाई कर रहा है। रमाशंकर की मौत से अरमान टूटकर बिखर गए हैं। संवाद

कैंडल जुलूस निकाल नगर के लोगों ने दी श्रद्धांजलि
बरहज। गौरा चौकी इंचार्ज रहे रमाशंकर सिंह की मौत पर वार्ड के लोगों ने कैंडल जुलूस निकाल श्रद्धांजलि दी। जबकि थाना परिसर में शोक सभा आयोजित की गई। सभी रमाशंकर के आचरण और व्यवहार की प्रशंसा करते नहीं थक रहे थे। कैंडल मार्च में भारी भीड़ उमड़ी। उनके निधन पर लोगों ने श्रद्धांजलि दी। मौके पर थानाध्यक्ष जयशंकर मिश्र, शेषनाथ कन्नौजिया, अमरनाथ सोनकर, गुलाब सिंह, सदानंद, विपिन कुमार, विजय मिश्र, अलका, प्रिया, आशीष, सोनित आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed