फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Chaudhary Charan Singh strived for the welfare of farmers all his life: Sahajanand Rai

आजीवन किसानों के कल्याण के लिए प्रयत्नशील रहे चौधरी चरण सिंह : सहजानंद राय

Sat, 23 Dec 2023 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 23 Dec 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Chaudhary Charan Singh strived for the welfare of farmers all his life: Sahajanand Rai
सलेमपुर। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती शनिवार को भरथुआ में मनाई गई। इस अवसर पर किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय व सांसद रविंंद्र कुशवाहा ने भरथुआ चौराहे पर स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहजानंद राय ने कहा कि चौधरी चरण सिंह आजीवन किसानों के कल्याण के लिए प्रयत्नशील रहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर किसान समृद्ध होगा तभी देश का विकास सम्भव है। भाजपा सरकार किसानों को किसान सम्मान निधि,आयुष्मान कार्ड उपलब्ध करा रही है। जिससे किसान आत्मनिर्भर बन रहे है। कार्यक्रम के आयोजक सलेमपुर सांसद रविंद्र कुशवाहा ने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसान खुशहाल हो इसके लिए चिंतन किया करते थे। भाजपा की सरकार ने किसानों की पीड़ा को समझा और आज किसान खुशहाल है।
विज्ञापन

देवरिया सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के समृद्धि के लिए समर्पित है। रामपुर कारखाना के विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 51 फीट की मूर्ति लगाकर उनका मान और सम्मान बढ़ाया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने की। जयनाथ कुशवाहा एवं बलबीर सिंह दादा के नेतृत्व में विशाल रैली मुसैला से भरथुआ के मध्य निकाली गई। कार्यक्रम का शुभारंभ सुनील यादव स्नेही ने लोकगीत से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम को अशोक पांडेय, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र, बिंदा कुशवाहा,श्रीनिवासन मणि, राजेश मिश्रा, अजय दूबे वत्स,अमित सिंह बबलू, अमरेश सिंह बबलू, संदीप सिंह टिंकू, संजय तिवारी, शम्स परवेज, गंगा सिंह कुशवाहा, निर्मला गौतम, जगदीश यादव, अंगद तिवारी, नवनाथ पांडेय, वीरेंद्र कुशवाहा, अभिषेक जायसवाल आदि ने भी संबोधित किया। संचालन संतोष पटेल ने किया।

क्षेत्रीय अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
बरहज क्षेत्र के कपरवार तिराहे पर शनिवार को भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय का कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से दुष्प्रचार करने वालों से सावधान रहते हुए मिशन 2024 पर ध्यान देने को कहा। मौके पर जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष संजय सिंह एडवोकेट, राजेश मिश्र, देवेश चंद्र सिंह, श्रीनिवास मणि, रामजोखन, मनीष आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed