फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   chath parv

उगते सूर्य को अर्घ्य देकर मंगल कामना की

Thu, 11 Nov 2021 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
chath parv
उगते सूर्य को अर्घ्य देकर मंगल कामना की
विज्ञापन

छठ घाटों पर उमड़े श्रद्धालु, भोर से ही शुरू हुआ घाट पर पहुंचने का सिलसिला
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पारण के साथ ही बृहस्पतिवार को चार दिवसीय छठ व्रत संपन्न हो गया। नगर से लेकर कस्बों व गांवों के घाटों पर भोर तीन बजे से ही लोगों के आने के क्रम शुरू हो गया था। घाटों पर जल में खड़े होकर भक्ति भाव से अर्घ्य देकर विश्व व परिवार के मंगल कामना की। एहतियात को लेकर जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा। अधिकारी भी पल-पल की जानकारी लेते रहे।
शहर के परमार्थी पोखरा, मनोकामना पूर्ण हनुमान मंदिर पोखरा, सोमनाथ मंदिर, गोरखपुर ओवरब्रिज के नीचे, भटवलिया स्थित हाइडिल कालोनी के सिद्धेश्वरनाथ शिव मंदिर, गायत्री मंदिर पोखरे पर महिला-पुरुषों, युवतियों व बच्चों को पूजा को लेकर उत्साह देखते ही बन रहा था। इससे पूर्व रात भर जागरण कर भजन कीर्तन किया गया। जिन घरों में कोसी भरी गई थी, वहां पूजन अर्चना वृहद तरीके से व पूरे विधि विधान से किया गया। उधर व्रतियों को कोई असुविधा न हो, इसके लिए शहर से लेकर देेहात क्षेत्र के नदी घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश, गुब्बारों से सजावट आदि व्यवस्थाएं की गई थी। विभिन्न स्वयंसेवी एवं सामाजिक संस्थाओं की ओर से घाटों पर व्रतियों के लिए निशुल्क चाय व जलपान का इंतजाम किया गया था।
विज्ञापन

बरहज प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र में व्रतियों ने भगवान भाष्कर को अर्घ्य देकर पुत्र के दीर्घायु और विश्व कल्याण की कामना की। भोर से ही पैना, कपरवार, महेन, सोनाड़ी, भलुअनी, गड़ेर, बरांव, मोहरा, करुअना आदि जगहों पर बने छठ घाट गीत भक्तिमय हो गए थे। महापर्व सकुशल संपन्न कराने के लिए सीआरओ/प्रशासक, अमृत लाल बिंद, एसडीएम ध्रुव शुक्ल, सीओ देवआनंद, इंस्पेक्टर टीजे सिंह, कपरवार चौकी इंचार्ज श्रीप्रकाश आदि सक्रिय रहे। इस अवसर पर पूर्व नपाध्यक्ष वीरेंद्र गुप्त, मुरली मनोहर जायसवाल, कृति सिंह, अभिषेक सिंह, आनंद सिंह, मनोज गुप्त, जोखन बाबू, अनूप साहा, राजेश जायसवाल, अंकित सिंह, अजय सिंह, शंभूदयाल, रतनबीर, प्रहलाद गुप्त, हनुमान गुप्त, पवन मद्धेशिया, मिथिलेश कुमार, मुन्ना खरवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुद्रपुर प्रतिनिधि के अनुसार, रुद्रपुर के सेमरौना घाट स्थित बरूथनी नदी के तट और दुग्धेश्वरनाथ मंदिर स्थित गिरिजा सरोवर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु अर्घ्य देने पहुंचे। एसडीएम संजीव कुमार उपाध्याय, सीओ जिलाजीत, कोतवाल जितेंद्र तिवारी पीएसी के जवानों के साथ पूजा स्थलों पर गश्त करते रहे।
सलेमपुर के नदावर छठ घाट पर विधायक काली प्रसाद ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमरेश सिंह बबलू, पिछड़ा आयोग के सदस्य डॉ. त्रिपुणायक विश्वकर्मा, विधायक प्रतिनिधि उमाकांत मिश्र, चेयरमैन जयप्रकाश मद्धेशिया, विजय प्रकाश श्रीवास्तव, श्रीराम यादव, शाहबाज आलम मौजूद रहे। वहीं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गुंजन द्विवेदी, सीओ कपिल मुनि कोतवाल नवीन कुमार मिश्र ने नदावर के छठघाट का निरीक्षण किया।
पड़री बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, पड़री बाजार, बनमाली बाबा ब्रह्म स्थान, कम्हरिया, मजुरीखुर्द, पुरैना, घुसरी मिश्र, दुबौली, कोला, जमुई , महुंई पांडेय, झिल्लीपार, बैदवली, रजवल, बरसात कोल्हुआ, पिपरा सहित क्षेत्र के विभिन्न गांवों में महिलाओं ने श्रद्धा पूर्वक छठ पूजा की। यहां समाजसेवियों ने स्टाल लगाकर चाय भी बांटी। इस दौरान नीरज पांडेय, अनुज पांडेय, रोहित, विमचंद पांडेय आदि मौजूद रहे।
भागलपुर प्रतिनिधि के अनुसार, सरयू नदी के कालीचरण घाट पर व्रतियों ने अर्घ्य देकर संतानों की लंबी उम्र और परिवार के सुख समृद्धि की कामना की। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बृजभूषण यादव भी इस दौरान सेवा भाव से जुटे रहे।
सोनूघाट प्रतिनिधि के अनुसार, सोनूघाट, परसिया मिसकारी, चक सराय बदल दास, सुबिखर, बैरौना,पिपरा चंद्रभान, सोंदा, अगस्तपार, शाहपुर, पडरी मल्ल, अखनपुरा, बारीपुर मंदिर, लोहरा, दोघड़ा, हाटा खास, बभनी बाबू, कठिनईया, दानोपुर में व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। एसओ भलुअनी,खुखुंदू व जेल चौकी इंचार्ज अनिल कुमार दलबल के साथ गश्त करते रहे। इधर, लालबहादुर शास्त्री गन्ना किसान संस्थान के उपाध्यक्ष नीरज शाही व सदर ब्लॉक प्रमुख पवन कुमार गुप्त उर्फ पिंटू ने क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों पर भ्रमण कर लोंगो से संपर्क स्थापित किया।
गौरीबाजार प्रतिनिधि के अनुसार, नगर क्षेत्र के शिव मंदिर पोखरा, रुद्रपुर रोड स्थित हनुमान मंदिर पोखरा क्षेत्र के उसरी मदैना, लबकनी, असनहर, कालाबन, पथरहट, गौरी बुजुर्ग, हरेरामपुर, जोगिया,भटौली बुजुर्ग, करमाजीतपुर, मठिया माफी, सांडा, देवगांव, नगरौली, पोखर भिंडा आदि जगहों पर छठ पर्व को लेकर खास इंतजाम किए गए थे।
देसही देवरिया प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र में छठ घाटों पर सुबह तीन बजे से ही मंगलगीत गाते हुए महिलाओं का जत्था पहुंचने लगा। हेतिमपुर छोटी गंडक नदी के तट पर महिलाओं की भीड़ ज्यादा रही। यहां जिले के अलावा कुशीनगर जिले की भी महिलाओं ने सूर्य देवता को अर्घ्य देकर अपनी मन्नतें पूरी होने का आशीष लिया।
तरकुलवा प्रतिनिधि के अनुसार, छोटी गंडक नदी के बसंतपुर धूसी, तरकुलवा, द्वारिका, वृंदावन, मुसहरी, तवक्कलपुर, कोन्हवलिया, कोन्हवलिया बाबू राय, कोंहवलिया भरतराय, भिसवा, गढ़रामपुर, सोन्हुला रामनगर, कनकपुरा, हरैया, महुआपाटन, मठिया महावल, सोहनरिया, सिसवा, नरायनपुर, नरहरपट्टी, सरैनी समेत अन्य गांवों के छठ घाटों को आकर्षक तरीके से सजाया गया था। जहां छठ व्रतियों ने बृहस्पतिवार को उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। उधर, पथरदेवा क्षेत्र में भाजपा नेता बच्चन जायसवाल ने छठ घाट पर मौजूद रहकर लोगों की मदद में जुटे रहे।
भाटपाररानी प्रतिनिधि के अनुसार, नगर व क्षेत्र के पोखरे, तालाबों, छोटी गंडक व खनुवा नदी के किनारे बने छठ घाटों पर व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। रानी पोखरा, सोहनपार, रेलवे स्टेशन के बगल में, ब्लॉक परिसर आदि घाटों पर नगर प्रशासन की ओर से समुचित व्यवस्था की गई थी। छोटी गंडक व खनुआ नदी के किनारे स्थित बनकटा मिश्र, जिरासो, बनकटा शंभू, मालीबारी, बड़कागांव, केहूनिया, धर्मखोर करण, सरया, खैराट, कुकुर घाटी तथा खामपार के विभिन्न तालाबों, भिनगारी बाजार, चकिया कोठी, पड़री, भवानी छापर, सिकटिया, सोहनपुर, फुलवरिया, पकड़ी, अकटही, खड़ेसर, कटाई टिकर मेंहरौना, धनौती, भठवा तिवारी, सिकटिया आदि स्थानों पर तालाबों और पोखरों के छठ घाटों पर व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। भाटपाररानी में नगर प्रशासन, भिंगारी बाजार में बर्नवाल सेवा संघ तथा गांवों में ग्राम प्रधानों द्वारा व्रती महिलाओं के लिए गर्म पानी, चाय आदि की व्यवस्था की गई थी।

विदेशों में भी सूर्य उपासना की धूम
फोटो समाचार
रुद्रपुर। सूर्य पष्ठी का महापर्व अब वैश्विक हो गया है। बृहस्पतिवार को दुबई, अमेरिका और साउथ अफ्रीका में रहने वाले क्षेत्र के लोगों ने सोशल मीडिया पर छठ पूजा की तस्वीरें सांझा की। अमेरिका से संजय यादव छठ पूजा कर रहीं महिलाओं की फोटो फेसबुक पर साझा की। दुबई के एक बीच से अष्टभुजा सिंह ने भारतीय नागरिकों के त्योहार मनाने की तस्वीर भेजी हैं। साउथ अफ्रीका के जोहांसबर्ग से भारतीय दूतावास में प्रथम सचिव के सूर्य पष्ठी का मनाने की तस्वीर कई लोगों ने सांझा की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed