फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Charged with raping a minor on the pretext of flogging

झाड़-फूंक के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप

Mon, 18 Jan 2021 11:04 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Charged with raping a minor on the pretext of flogging
झाड़-फूंक के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन

सलेमपुर (देवरिया)। कोतवाली क्षेत्र के शख्स पर झाड़-फूंक के बहाने एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। शिकायत पर पुलिस आरोपी शख्स को हिरासत में लेकर मामले की जांच में जुटी है। आरोपी छह वर्ष पूर्व एक युवती के साथ शादी के नाम पर दुष्कर्म किया था।

कोतवाली क्षेत्र का एक शख्स झाड़-फूंक का काम करता है। आरोप है कि इसी आड़ में वह बगल के गांव की रहने वाली एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। मामले की जानकारी होने पर नाबालिग की मां ने कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी। आरोपी 2014 में एक युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। युवती गर्भवती हो गई और एक बच्ची को जन्म दी थी, लेकिन उसने शादी नहीं की। इस मामले में तीन रात तक हवालात में गुजारा तो वह शादी को राजी हुआ था। मझौलीराज में युवती की शादी उससे कराई गई थी। एक बार फिर इस पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी शख्स को हिरासत में लिया है। इस बाबत कोतवाल नवीन कुमार मिश्र ने बताया कि नाबालिग के घर वालों ने उसके बेटी के दो दिन से लापता होने की सूचना दी थी। जिस पर आरोपी को हिरासत में लिया गया है। नाबालिग का उसके साथ उठना-बैठना था। इस आधार पर परिवार के लोगों ने दुष्कर्म व गायब होने का आरोप लगाया था। आरोप गलत है। नाबालिग अपने घर पहुंच गई है। इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed